Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election Result 2024: औंधे मुंह गिरे एग्जिट पोल के दावे, राज्य में हेमंत सरकार की हुई शानदार वापसी

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 05:17 PM (GMT+05:30)

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Election Result 2024) के नतीजे अब सामने आने लगे हैं। राज्य की कई सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जीत का परचम लह ...और पढ़ें

    झारखंड में औंधे मुंह गिरे एग्जिट पोल के दावे
    झारखंड में औंधे मुंह गिरे एग्जिट पोल के दावे

    HighLights

    1. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं।
    2. एग्जिट पॉल के विपरीत राज्य में हेमंत सरकार की शानदार वापसी हुई है।
    3. सिर्फ एक्सिस माय इंडिया ने किया था हेमंत सरकार की वापसी का आकलन

    राज्य ब्यूरो, जागरण रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगभग शुरू हो चुके हैं। शाम तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। हालांकि, एग्जिट पोल में कुछ अलग ही दावे किए जा रहे थे। इससे पहले हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में निजी टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के दावे से इतर भाजपा की सरकार बनी। ठीक ऐसा ही हाल झारखंड विधानसभा में भी एग्जिट पोल का हुआ।

    एग्जिट पोल के दावे औंधे मुंह गिर गए। सिर्फ एक एजेंसी एक्सिस माय इंडिया के दावे सही हुए। इस सर्वे एजेंसी ने हेमंत सरकार ( Hemant Soren) की शानदार वापसी का आकलन किया था, जो सही साबित हुआ। इसके अलावा सभी एजेंसियों ने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को स्पष्ट बहुमत का आकलन किया था, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन की हार की भविष्यवाणी की गई थी।

    यह भी पढ़ें- JMM के बसंत सोरेन ने अपने नाम की दुमका सीट, इतने वोटों से हासिल की जीत

    किसके क्या थे दावे

    न्यूज 18-मैट्रिज ने एनडीए को 42 से 47 सीटें, पीपुल्स पल्स ने 44 से 53 सीटों, जेवीसी ने 40 से 44 सीटें, टाइम्स नाऊ ने 40-44 सीटें और चाणक्या ने 45 से 50 सीटों की भविष्यवाणी की थी। इन सभी सर्वे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले आइएनडीआइए को 25 से लेकर अधिकतम 40 सीटों का दावा किया था। हालांकि, मोर्चा के रणनीतिकारों ने स्पष्ट कह दिया था कि एग्जिट पोल के दावे गलत साबित होंगे।

    महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने स्पष्ट कहा था कि गठबंधन 50 से अधिक सीटों पर जीतकर फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाएगा। यह दावा सही साबित हुआ। ज्यादातार एग्जिट पोल के अनुमान के विपरीत राज्य में आइएनडीआइए ने शानदार तरीके से बहुमत हासिल किया और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया।

    खबरें और भी

    कैसा था पिछले साल का रिपोर्ट कार्ड 

    इससे पहले साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में JMM-CONG-RJD गठबंधन की सरकार बनी थी। इसके बाद हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री चुना गया था। बात करें सीटों की, तो साल 2019 में हुए चुनाव में JMM ने 30,कांग्रेस ने 16, RJD ने एक और बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

    दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव 2024

    इस साल आयोजित हुए चुनाव को दो चरणों में पूरा किया गया। पहले चरण के तहत 13 नवंबर, 2024 को 43 सीटों के लिए मतदान किया गया। वहींं, दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए मतदान 20 नवंबर को मतदान किया गया। 

    यह भी पढ़ें- नहीं तो 20 से भी कम होती भाजपा की सीटें, RSS ने बचा ली प्रतिष्ठा