Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Elections 2024: हिंदुत्व पर वोटरों को रिझाने में जुटी भाजपा, JDU और LJP (R) नेता भी कर रहे तीखे वार

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 10:03 PM (GMT+05:30)

    झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रोजगार और आर्थिक विकास के वादे किए थे लेकिन प्रचार अभियान में हिंदुत्व के मुद्दे पर जोर दिया जा रहा है। जेडीयू और ए ...और पढ़ें

    हिंदुत्व के मुद्दे पर मतदाताओं को एकजुट करने की कवायद में एनडीए, भ्रष्टाचार पर भी वार।
    हिंदुत्व के मुद्दे पर मतदाताओं को एकजुट करने की कवायद में एनडीए, भ्रष्टाचार पर भी वार।

    HighLights

    1. राज्य के शहरों के इस्लामिक नाम बदलने की बात कर रहे चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा
    2. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी लगातार उठा रहे बांग्लादेशी घुसपैठ से जनसंख्या में बदलाव का मुद्दा
    3. चतरा पहुंचे एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा भाजपा सरकार में हुआ राम मंदिर का निर्माण

    राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच प्रण के जरिए रोजगार और आर्थिक विकास की बात की है। लेकिन प्रचार अभियान में सभी बड़े नेता हिंदुत्व के एजेंडे को अपने भाषण में रख रहे हैं। एनडीए में शामिल जेडीयू और एलजेपी के नेता भी भाजपा के इस लाइन से अपने को दूर नहीं दिखाना चाह रहे।

    जमशेदपुर पश्चिम से जेडीयू प्रत्याशी सरयू राय अपने प्रचार अभियान में लगातार मंदिरों का दौरा कर रहे हैं। चतरा में एलजेपी प्रत्याशी जनार्दन पासवान का नामांकन कराने पहुंचे चिराग पासवान ने मंच से कहा कि भाजपा के शासन में ही राम मंदिर का निर्माण हुआ।

    उन्होंने कांग्रेस पर राम मंदिर के निर्माण में बाधा डालने का आरोप भी लगाया। जबकि भाजपा के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की तो छवि ही हिुंदुत्व के पोस्टर ब्वाय की है।

    हुसैनाबाद में नामांकन के लिए पहुंचे हिमंत बिस्व सरमा ने बयान दिया कि सरकार बनने पर राज्य के शहरों के इस्लामिक नाम बदले जाएंगे।

    उन्होंने जनसभा में लोगों से पूछा कि हुसैनाबाद नाम का क्या मतलब है, यह क्यों है। उनको सुनने आई जनता भी उनके सवाल पर ताली बजाते रही।

    बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा भी हिंदुत्व की लाइन पर

    भारतीय जनता पार्टी चुनाव की घोषणा से काफी पहले संताल परगना के चार जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठ से आदिवासी समाज की जनसंख्या में हो रहे बदलाव का मुद्दा उठा रही है। इसे राष्ट्रविरोधी कृत्य बताते हुए भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान राज्य में एनआरसी लगाने तक की बात कह चुके हैं।

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी अपनी हर सभा में आदिवासी और दलित समाज पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के अत्याचार का मामला उठाते रहे हैं।

    बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा आदिवासी समाज की बेटियों पर किए गए हमले को भी भाजपा प्रमुखता से उठा रही है। उनके द्वारा संताल परगना में बनाए जाने वाले अवैध मदरसों, मस्जिदों का मामला उठाकर भाजपा अपने मतदाताओं को स्पष्ट संदेश दे रही है।

    खबरें और भी

    भाजपा पर भड़की कांग्रेस

    इधर, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर माहौल अशांत करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा आतंक के माध्यम से चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है। कांग्रेस ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर भी जमकर पलटवार भी किया।

    कांग्रेस ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं भारतीय जनता पार्टी धर्म, छल, प्रपंच, घुसपैठ और नफरती भाषण के जरिए अपना प्रोपेगेंडा आगे बढ़ाती है। वह समाज को बांटने का प्रयास करती है।

    यह भी पढ़ें:  Lobin Hembram: करोड़पति हैं बोरियो से भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम, पत्नी गहनों की तो खुद रिवाल्वर और राइफल के हैं शौकीन

    Jharkhand Politics: '100 में से 20 सीटें बेंच देती है कांग्रेस', उमाशंकर अकेला के आरोपों पर हिमंत सरमा का बड़ा दावा