Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Elections 2024: बदलने लगा है झारखंड का सियासी माहौल! भाजपा में अब ये दो दिग्गज नेता हुए शामिल

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 06:07 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। चंपई सोरेन के बाद अब अमित यादव और जय प्रकाश वर्मा प ...और पढ़ें

    एक बार फिर भाजपा के हुए अमित यादव व जय प्रकाश वर्मा। (जागरण फोटो)
    एक बार फिर भाजपा के हुए अमित यादव व जय प्रकाश वर्मा। (जागरण फोटो)

    जागरण टीम, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लेकिन, भाजपा इस मामले में सबसे आगे दिखाई दे रही है। चंपई सोरेन को पार्टी में शामिल कराकर कोल्हान क्षेत्र को मजबूत करने के बाद भाजपा ने दो अन्य नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है।

    फिर भाजपा के हुए अमित यादव व जय प्रकाश वर्मा 

    झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बरकट्ठा से विधायक अमित यादव भाजपा को भाजपा में शामिल कराया है। अमित यादव के साथ गांडेय के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

    अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज हैं दोनों नेता 

    बता दें कि बरकट्टा विधायक अमित यादव ने 2009 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। 2019 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 24442 वोटों से जीत मिली थी।

    वहीं, पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा भी दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं। वह 2014 में भाजपा के टिकट पर गांडेय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें करारी हार मिली थी। पार्टी में अपेक्षित महसूस करने के बाद वह झामुमो में शामिल हो गए थे। अब वह भाजपा में घर वापसी कर रहे हैं।

    मजबूत होगी भाजपा की स्थिति

    इन ही नेता अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज नेता माने जाते हैं। इनके भाजपा में शामिल होने से कोडरमा और गिरिडीह में भाजपा की स्थिति मजबूत होगी।

    यह भी पढ़ें: PM Modi Jharkhand Visit: 15 सितंबर को झारखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, चुनाव से ठीक पहले तोहफों की लगाएंगे झड़ी

    'राम मंदिर का पंडाल हिंदुस्तान में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?', झारखंड में वोटबैंक की सियासत पर घमासान

    खबरें और भी