Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव पहुंचे ED के दफ्तर, शराब घोटाला मामले में चल रही पूछताछ

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 12:18 PM (GMT+05:30)

    झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव शराब घोटाला मामले में ईडी के दूसरे समन पर रांची कार्यालय पहुंचे। उनके बेटे से भी एक दिन पहले पूछताछ हुई थी ...और पढ़ें

    झारखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव पहुंचे ईडी कार्यालय। फोटो- जागरण

    झारखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव पहुंचे ईडी कार्यालय। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ईडी कार्यालय पहुंचे।

    2. शराब घोटाला मामले में उनसे पूछताछ जारी है।

    3. काले धन के निवेश का आरोप उन पर है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। शराब घोटाला मामले में जांच कर रही ईडी के दूसरे समन पर झारखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव मंगलवार को ईडी कार्यालय पहुंचे।

    rameshwar oraon 1

    उन पर पूर्व की उत्पाद नीति के दौरान शराब माफिया के साथ मिलकर काले धन के निवेश का आरोप है। एक दिन पहले उनके बेटे रोहित उरांव से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर चुके हैं।

    rameshwar oraon 2

    एक दिन पहले बेटे से भी पूछताछ

    ईडी ने इससे पहले रामेश्वर उरांव बेटे रोहित उरांव को 29 जून और पूर्व वित्त मंत्री को 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। तब दोनों बाप-बेटे ईडी के सामने तय तारीख को न होकर तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था। जिसके बाद ईडी ने दोनों को तीन सप्ताह के बजाय एक सप्ताह का समय दिया था।

    ईडी ने फिर 6 जुलाई को रोहित उरांव को और 7 जुलाई को रामेश्वर उरांव को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का दूसरा समन जारी किया था। जिसके बाद 6 जुलाई को रोहित ईडी के सामने उपस्थित हुए थे और आज 7 जुलाई को पूर्व वित्त मंत्री ईडी दफ्तर पहुंचे हैं।

    बता दें कि रामेश्वर उरांव प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री सह वर्तमान में लोहरदगा के विधायक हैं।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में शराब के कारोबार में निवेश, योगेंद्र तिवारी से संबंधों पर ED ने रोहित उरांव से पूछे सवाल