JPSC और परीक्षा प्रणाली में होगा सुधार, सरकार को मिले 8500 से अधिक सुझाव; CM हेमंत ने छात्रों से की ये अपील
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर 'छात्रों की बात-छात्रों के साथ' अभियान के तहत 8,500 से अधिक युवाओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए महत्वपूर्ण ...और पढ़ें
-1786466759761_m.webp)
सीएम हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)
HighLights
8,500 से अधिक युवाओं ने परीक्षा सुधार पर दिए सुझाव।
सीएम सोरेन ने पारदर्शी परीक्षा प्रणाली का किया आह्वान।
युवाओं की जनभागीदारी से बनेगी जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था।
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रतिस्पर्धी और आयोग की परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने की दिशा में राज्य सरकार की पहल को युवाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
'छात्रों की बात - छात्रों के साथ' अभियान के तहत अब तक राज्य के 8,500 से अधिक युवाओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
इस संबंध में सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की ओर से OMR शीट, परीक्षा कैलेंडर, स्कोरकार्ड, प्रश्नपत्रों के प्रारूप, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने से जुड़े कई सुझाव प्राप्त हो रहे हैं।
इसके अलावा, JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) सहित राज्य के दोनों चयन आयोगों के कामकाज में संवैधानिक दायरे के भीतर जरूरी सुधारों पर भी युवाओं ने अपनी राय दर्ज कराई है।
झारखंड के मेरे सभी युवा साथियों,
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 11, 2026
जोहार,
“छात्रों की बात - छात्रों के साथ” अभियान
(https://t.co/3NVoANnYjK)
के तहत अब तक झारखंड के 8,500 से अधिक युवा साथियों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
OMR से लेकर परीक्षा कैलेंडर, स्कोरकार्ड,… https://t.co/7I1TLLLiV3
सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस पहल का उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना नहीं, बल्कि वर्तमान चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान ढूंढना है। इसका मुख्य लक्ष्य एक ऐसी परीक्षा व्यवस्था का निर्माण करना है जो न केवल वर्तमान, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह हो।
सीएम ने की अपील
युवाओं से अपने सुझाव जारी रखने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि यह सुधार केवल सरकार का प्रयास नहीं है, बल्कि इसमें झारखंड के युवाओं की सीधी जनभागीदारी शामिल है। अभ्यर्थियों द्वारा दिया गया प्रत्येक सुझाव राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थी परीक्षा व्यवस्था में बदलाव और अपने सुझावों को सरकार के समर्पित पोर्टल (samvad.jharkhand.gov.in) के माध्यम से साझा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ranchi Protest: जेपीएससी अभ्यर्थियों का रांची में मौन जुलूस, पुलिसकर्मियों को फूल देकर दिखाई 'गांधीगीरी'