Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मत्स्य उद्योग में झारखंड की लंबी छलांग, उत्पादन में 40% की वृद्धि; मंत्री ने आधुनिक मॉडल को सराहा

    Updated: Sat, 09 May 2026 01:39 AM (IST)

    कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची में युवा उद्यमियों द्वारा संचालित अत्याधुनिक मत्स्य परियोजना का अवलोकन किया। ...और पढ़ें

    कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची के रातू क्षेत्र में युवा उद्यमियों द्वारा संचालित अत्याधुनिक मत्स्य परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना में उपयोग की जा रही आधुनिक तकनीकों, मत्स्य उत्पादन की उन्नत व्यवस्थाओं एवं नवाचार आधारित मॉडल का निरीक्षण किया। 

    मंत्री ने कहा कि झारखंड में मत्स्य उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार की प्राथमिकता किसानों एवं युवाओं के लिए ऐसा सशक्त इको सिस्टम विकसित करना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हों।

    मछली पालन को एक नए आयाम तक पहुंचाने का लक्ष्य

    मंत्री ने विशेष रूप से किंग फिशरीज द्वारा विकसित किए जा रहे एकीकृत मत्स्य मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों के समन्वय से मछली पालन को एक नए आयाम तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित ऐसी परियोजनाएं न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ाएंगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करेंगी। 

    मंत्री ने बताया राज्य सरकार ने इस वर्ष के बजट में बायोफ्लॉक तालाब योजना को शामिल किया है। मत्स्य उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फिश मार्केट शेड योजना को भी राज्य योजना में जोड़ा गया है, जिससे उत्पादन के साथ-साथ विपणन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। 

    खबरें और भी

    मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि 

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में राज्य का मत्स्य उत्पादन लगभग 3.81 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है। मंत्री ने बताया कि झारखंड ने पिछले कुछ वर्षों में मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। चांडिल, मैथन, तेनुघाट, कोनार, मसानजोर एवं तिलैया जैसे जलाशयों में केज कल्चर के माध्यम से उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। इस अवसर पर निदेशक मत्स्य अमरेंद्र कुमार के अलावा विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।