Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड सरकार की पहल: युवाओं को दे रही JPSC-JSSC की मुफ्त तैयारी का मौका, 12 अगस्त तक करें आवेदन

    By Amit SinghEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 12:28 PM (IST)

    झारखंड सरकार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू कर रही है। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में प्रशासनिक सेवा का सपना देख रहे अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत जेपीएससी और जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू की जा रही है।

    इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे महंगी कोचिंग के अभाव में अपने सपनों से समझौता न करें।

    झारखंड राज्य हज समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 23 अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जबकि 4 सितंबर को परिणाम जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 15 सितंबर को होगा और 21 सितंबर से रांची स्थित हज हाउस में नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

    कौन कर सकता है आवेदन?

    योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का झारखंड का स्थानीय निवासी होना जरूरी है। उम्मीदवार स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए और उसकी आयु 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    अभिभावकों की वार्षिक आय आठ लाख रुपये तक होने पर ही आवेदन मान्य होगा। साथ ही स्थानीयता, आय और अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित आवश्यक प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने होंगे।

    इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

    सरकारी या गैर-सरकारी सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। प्रवेश पूरी तरह प्रवेश परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा।

    छात्रों को क्या होगा फायदा?

    विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कोचिंग का खर्च कई छात्रों के लिए सबसे बड़ी बाधा बनता है। ऐसे में यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

    अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और व्यवस्थित तैयारी से अधिक से अधिक युवा जेपीएससी और जेएसएससी जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकेंगे। इससे राज्य में प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी सेवाओं तक पहुंचने का बेहतर अवसर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- JPSC में गड़बड़ी को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, जयपाल सिंह स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च

    यह भी पढ़ें- CID ने JPSC परीक्षा में चयनित छात्रों को जारी किया नोटिस, मांगा OMR शीट का फोटो

    खबरें और भी