विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेमंत सरकार ने कर्मचारियों को दे दी एक और खुशखबरी, अब इन बड़े अस्पतालों में भी करा सकते हैं इलाज; जारी हुई सूची

Published: Sun, 04 May 2025 07:00 AM (IST)

झारखंड के सरकारी सेवकों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब कई बड़े अस्पताल सूचीबद्ध किए गए हैं। पहले ...और पढ़ें

अब कई बड़े अस्पतालों की सेवा मिलेगी सरकारी सेवकों को
अब कई बड़े अस्पतालों की सेवा मिलेगी सरकारी सेवकों को

HighLights

  1. परामर्शी कंपनी पर जुर्माना लगने के बाद शामिल किए गए तमाम अस्पताल
  2. पूर्व में कई प्रसिद्ध अस्पतालों की सेवा उपलब्ध नहीं थी सरकारी सेवकों के लिए

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के सरकारी सेवकों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब कई बड़े अस्पतालों की सेवा उनलब्ध होगी।

पूर्व में इन अस्पतालों की सेवा तो दूर की बात है, झारखंड और रांची के कई बड़े अस्पताल भी योजना के तहत सूचीबद्ध नहीं थे।

इस कारण योजना के संचालन से जुड़ी कंपनी टाटा एआइजी पर राज्य सरकार ने जुर्माना भी लगाया था। इसके बाद से परिस्थितियां बदली हैं।

कंपनी ने अपनी ओर से प्रयास कर राज्य और देश के बड़े अस्पतालों को पैनल में जोड़ने में सफलता पाई है। बदले हुए हालात में अब झारखंड के सरकारी सेवकों को वेदांता, गुड़गांव से इलाज कराने की सुविधा उपलब्ध होगी।

झारखंड के प्रमुख अस्पतालों में शामिल रामप्यारी आर्थो सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को नई सूची में शामिल किया गया है।

नए जुड़ने वाले अस्पताल

अमृत अस्पताल, रामप्यारी आर्थो सुपर स्पेशलिटी, अंकुर सुपर स्पेशलिटी, डॉ. डीएन प्रसाद आई हास्पीटल, रातू , देबुका अस्पताल, हरमू हास्पिटल, क्यूरीअब्दुर रज्जाक कैंसर अस्पताल, एनके मेहता, नगड़ी, जसलोक अस्पताल, हेहल, पल्स हास्पिटल, पारस एचईसी पारस अस्पताल, राज हास्विटल, रांची लाइफ केयर, सैम्फोर्ड, कोकर आदि।

पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में तो उठाना पड़ रहा नुकसान

अगर किसी परिवार में पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में है तो फिलहाल इस परिवार को घाटा उठाना पड़ रहा है। इस मामले में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

अनुराग गुप्ता को DGP बनाए रखने का मामला, हेमंत सरकार के जवाब को केंद्र ने किया खारिज; अब कह दी ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।