विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड हज 2026: यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी, प्रस्थान केंद्र पर 24 घंटे पहले पहुंचना होगा

Published: Thu, 26 Mar 2026 10:01 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2026 02:22 PM (IST)

झारखंड राज्य हज समिति ने हज 2026 के लिए चयनित यात्रियों हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों को मूल ...और पढ़ें

HighLights

  1. मूल पासपोर्ट 31 दिसंबर 2026 तक वैध होना चाहिए।

  2. उड़ान पुष्टि कर प्रस्थान केंद्र पर समय से पहुंचें।

  3. सभी दस्तावेज जांचें, हज किट प्रस्थान केंद्र से लें।

जागरण संवाददाता, रांची। हज 2026 को लेकर झारखंड राज्य हज समिति ने चयनित यात्रियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समिति के अनुसार, प्रत्येक यात्री को अपना मूल पासपोर्ट अपने पास सुरक्षित रखना होगा।

पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक होना अनिवार्य है तथा उसमें कम से कम दो खाली पृष्ठ होने चाहिए। पासपोर्ट में दर्ज नाम, फोटो और अन्य विवरण हज आवेदन के अनुरूप होना चाहिए।

यात्रा की पुष्टि प्रक्रिया भी आवश्यक कर दी गई है। यात्रियों को हज समिति के पोर्टल या हज सुविधा अनुप्रयोग के माध्यम से अपनी उड़ान की पुष्टि करनी होगी और उसकी रसीद सुरक्षित रखनी होगी। यही रसीद हज किट प्राप्त करते समय प्रस्तुत करनी होगी। 

इसके अलावा यात्रियों को निर्धारित प्रस्थान केंद्र पर कम से कम 24 घंटे पहले पहुंचना होगा, जबकि सीधे हवाई अड्डा जाने वाले यात्रियों के लिए 6 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है।

दस्तावेजों की पहले करें जांच

हज समिति ने आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी जारी की है। इसमें मूल पासपोर्ट, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, चिकित्सकीय उपयुक्तता एवं टीकाकरण प्रमाण पत्र, भुगतान रसीद और यात्रा पुष्टि रसीद शामिल हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सभी दस्तावेजों की पहले से अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रस्थान केंद्र से मिलेगा हज किट

यात्रियों को हज किट (पहचान पत्र, बैग, स्मार्ट घड़ी आदि) प्रस्थान केंद्र से ही उपलब्ध कराया जाएगा। यदि कोई अन्य व्यक्ति किट प्राप्त करता है, तो उसे अधिकृत पत्र, आधार कार्ड और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

यह भी पढ़ें- कल्पना सोरेन जा सकती हैं राज्यसभा, झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव; दो सीटों पर हैं चुनाव

यह भी पढ़ें- मतदाता सूची में बदलाव? ‘बुक ए कॉल’ से पाएं अपना BLO कनेक्शन; झारखंड SIR कार्य में तेजी लाने के निर्देश