Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मतदाता सूची में बदलाव? ‘बुक ए कॉल’ से पाएं अपना BLO कनेक्शन; झारखंड SIR कार्य में तेजी लाने के निर्देश

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 07:56 PM (IST)

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने ऑनलाइन बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारियों को एसआइआर की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मत ...और पढ़ें

    एसआईआर की समीक्षा बैठक में सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश।

    एसआईआर की समीक्षा बैठक में सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश।

    HighLights

    1. एसआइआर की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

    2. मतदाताओं के घरों पर बीएलओ स्टीकर लगाने में तेजी लाएं।

    3. एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ मतदाताओं की सूची तैयार करें।

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उपनिर्वाचन पदाधिकारियों को एसआइआर की सारी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा है।

    उन्होंने कहा कि मतदाताओं के घरों पर उनके मतदान केंद्र के बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर लगाने के कार्य में तेजी लाएं ताकि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में सभी मतदाताओं को उनके बीएलओ से संपर्क करने में आसानी हो।

    वैसे मतदाता जिनका अभी भी मतदाता सूची के विगत गहन पुनरीक्षण से वर्तमान मतदाता सूची में मैपिंग नहीं हो सका है, वे ईसीआइनेट के 'बुक ए काल' फीचर का इस्तेमाल करते हुए अपने मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बुधवार को धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन से आनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट की सूची तैयार कर लें। इस क्रम में इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि विस्थापित अथवा डिमोलिश घरों के पते पर विगत में रहने वाले मतदाताओं को शिफ्टेड लिस्ट में अनिवार्य रूप से अंकित करें।

    उन्होंने कहा कि मतदाताओं के मकान को नजरी नक्शा में चिन्हित करते समय उनके मकान संख्या को यथासंभव वही रखें जो पूर्व में उनके चिन्हित मकान संख्या है। केवल वैसे मकान जिनका कोई भी मकान संख्या नहीं है केवल उन्हें चिन्हित करने के लिए ही नोशनल नंबर का इस्तेमाल करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेलवे इंस्पेक्टर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई; रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम से पूछताछ जारी

    यह भी पढ़ें- झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: तीन निदेशक, सात सिविल सर्जन सहित 17 का तबादला

    यह भी पढ़ें- झारखंड स्वास्थ्य विभाग में अलायड हेल्थ काउंसिल के लिए बंपर भर्ती, ₹2.15 लाख तक वेतन