झारखंड स्वास्थ्य विभाग में अलायड हेल्थ काउंसिल के लिए बंपर भर्ती, ₹2.15 लाख तक वेतन
झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने झारखंड स्टेट अलायड एंड हेल्थ केयर काउंसिल में अध्यक्ष और सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। 17 श्रेणियों में विशेषज्ञों ...और पढ़ें

17 श्रेणियों में विशेषज्ञों की सदस्य के रूप में होगी नियुक्ति।
HighLights
झारखंड अलायड हेल्थ काउंसिल में अध्यक्ष, सदस्यों की भर्ती शुरू।
17 श्रेणियों में विशेषज्ञों की नियुक्ति, ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल तक।
अध्यक्ष को ₹2.15 लाख तक वेतन, सदस्यों को भी अच्छा अवसर।
राज्य ब्यूरो, रांची। स्वास्थ्य विभाग ने झारखंड स्टेट अलायड एंड हेल्थ केयर काउंसिल में अध्यक्ष एवं सदस्यों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 17 श्रेणियों में विशेषज्ञों की नियुक्ति सदस्य के रूप में की जाएगी।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वास्थ्य विभाग व जैप आइटी के पोर्टल के माध्यम से 22 मार्च से 10 अप्रैल तक भरे जाएंगे।
अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए अलायड एंड हेल्थ केयर साइंसेज या संबंधित अन्य विषयों में स्नातकोत्तर के अलावा संबंधित क्षेत्र में 25 वर्ष का अनुभव अनिवार्य योग्यता है, जिसमें 10 वर्ष का प्रशासकीय अनुभव सम्मिलित है।
अध्यक्ष को लेवल 13 में 1,23,100 रुपये से 2,15,900 का वेतनमान दिया जाएगा। सदस्यों के लिए आवश्यक योग्यता संंबंधित श्रेणी में स्नातकोत्तर के अलावा न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
नियुक्ति दो वर्ष के लिए हाेगी
सदस्यों की नियुक्ति दो वर्ष के लिए होगी। बतातें चलें कि झारखंड पारा मेडिकल काउंसिल को समाप्त कर इस काउंसिल का गठन केंद्र के कानून के तहत किया गया है।
अध्यक्ष पद के लिए 25 वर्ष का अनुभव और ₹2.15 लाख तक वेतन है, जबकि सदस्यों के लिए 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। नियुक्तियां दो साल के लिए होंगी।
यह भी पढ़ें- झारखंड जेट परीक्षा 26 अप्रैल को, 24 से 30 मार्च तक खुला रहेगा लिंक; चुनें पसंदीदा शहर
यह भी पढ़ें- झारखंड जेटेट परीक्षा 31 मार्च तक नहीं, नई नियमावली को मंजूरी; विज्ञापन जल्द
यह भी पढ़ें- झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि फिर बदली, अब 12 अप्रैल को होगा एग्जाम
यह भी पढ़ें- झारखंड में सरहुल की धूम: पाहन की भविष्यवाणी— 'इस वर्ष झमाझम होगी बारिश, अन्न से भरे रहेंगे भंडार'