विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में 15 दिनों के अंदर खराब हैंडपंपों की होगी मरम्मत, टोल फ्री नंबर पर शिकायत की होगी समीक्षा

Published: Thu, 30 Apr 2026 03:17 PM (IST)

झारखंड में खराब पड़े हैंडपंपों की 15 दिनों के भीतर मरम्मत की जाएगी, जिसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर की जा सकती है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. खराब हैंडपंपों की 15 दिनों में मरम्मत का निर्देश।

  2. टोल फ्री नंबर पर शिकायतों की होगी समीक्षा।

  3. जल सहिया करेंगी मरम्मत कार्यों की निगरानी।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में बंद या खराब पड़े हैंडपंप या चापानल की अगले 15 दिनों में मरम्मत करा ली जाएगी। पेयजल स्वच्छता विभाग के टोल फ्री नंबर पर खराब हैंडपंप की जानकारी मिलने के बाद कितने समय में मरम्मत की गई इसकी समीक्षा की जाएगी।

विभाग ने शिकायत मिलने के सप्ताह भर में इसकी मरम्मत का प्रविधान तय किया है। लेकिन मरम्मत में देर होने की शिकायत के बाद इस प्रक्रिया की समीक्षा का निर्णय लिया गया है।

विभाग के पास जिन 18 हजार हैंडपंप के खराब होने की जानकारी है उनके मरम्मत में तेजी लाने का निर्देश पेयजल स्वच्छता प्रमंडलों को दिया गया है।

इससे पहले पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने अभियंताओं को गर्मी में पेयजल की समस्या नहीं होने देने के लिए तकनीकी तौर पर पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए थे।

प्रशिक्षित जल सहिया करेंगी मरम्मत की निगरानी

राज्य में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए हजारों की संख्या में प्रशिक्षित जल सहिया को तैनात किया गया है। विभाग ने गर्मी के समय हैंडपंप मरम्मत के लिए जल सहिया से प्रतिदिन रिपोर्ट देने को कहा है। इस रिपोर्ट की जिला और राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी।

टैंकर से पहुंचाया जा रहा जल

गर्मी प्रारंभ होने के साथ ही जल संकट की स्थिति बन रही है। स्थानीय निकायों और पेयजल स्वच्छता विभाग की ओर से 1400 टैंकर की मदद से प्रभावित लोगों तक जलापूर्ति की जा रही है।

यह भी पढ़ें- झारखंड सीएम ई-गवर्नेंस फेलो स्कीम: प्राइवेट एजेंसियों की छुट्टी, अब पीजी छात्र करेंगे योजनाओं का सोशल ऑडिट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।