Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंत सोरेन को झारखंड HC से बड़ा झटका, ED केस में राहत देने से किया इनकार

    By Manoj Kumar SinghEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Thu, 15 Jan 2026 01:42 PM (GMT+05:30)

    झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा दर्ज समन अवहेलना मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के संज्ञान को ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उनकी ओर से एमपी-एमएलए कोर्ट के संज्ञान को चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट ने कहा कि इस स्टेज पर अदालत इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। इसलिए उनकी याचिका खारिज की जाती है। 

    बता दें कि ईडी ने समन की अवहेलना मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ न्यायालय में शिकायतवाद दर्ज कराया है। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। 

    एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया है। जिसको हेमंत सोरेन की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। ईडी की ओर से अधिवक्ता जोहेब हुसैन, एके दास और सौरभ कुमार ने पक्ष रखा।