विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बन्ना गुप्ता ने Dheeraj Sahu के खजाने से झाड़ा पल्ला, कहा- इससे कांग्रेस का लेना-देना नहीं; रिश्वत के पैसे होने से भी किया इनकार

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 10 Dec 2023 02:08 PM (IST)

Jharkhand Health Minister कांग्रेस नेता और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने धीरज साहू के ठिकानों से बरामद रकम ...और पढ़ें

बन्ना गुप्ता ने Dheeraj Sahu के खजाने से झाड़ा पलड़ा, कहा- इससे कांग्रेस का लेना-देना नहीं
बन्ना गुप्ता ने Dheeraj Sahu के खजाने से झाड़ा पलड़ा, कहा- इससे कांग्रेस का लेना-देना नहीं

एजेंसी, रांची। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी में 300 करोड़ से अधिक की रकम बरामद की जा चुकी है। मुद्दा गरमाया हुआ है। बड़े-बड़े नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। कांग्रेस नेता और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी इस मामले पर बोले।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। बन्ना गुप्ता ने सीधे तौर पर धीरज साहू की नकदी से पलड़ा झाड़ लिया है। मंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट करने की जिम्मेदारी केंद्रीय एजेंसी पर है कि पैसा कहां से आया।

गुप्ता ने आगे कहा कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद साहू एक बड़े कारोबारी परिवार से हैं। वे कई वर्षों से अपना व्यवसाय चला रहे हैं। आयकर अधिकारियों को बरामद धन के स्रोत के बारे में तथ्यों का पता लगाने के लिए उचित जांच करनी चाहिए।

जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा : स्वास्थ्य मंत्री

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्होंने रिश्वत के पैसे छिपाकर रखे थे। जांच चल रही है। जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि, यह धीरज साहू निजी मामला है और इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की पोस्ट

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धीरज साहू के ठिकानों से बरामद नकदी को लेकर अपने एक्स हैंडल के माध्यम से ट्वीट किया था। पीएम मोदी ने लिखा, "देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।"

ये भी पढ़ें -

Cyber Fraud: कई लोगों से लाखों ठग चुका नटवरलाल, कभी बैंककर्मी तो कभी नौकरी दिलाने वाला बनकर बनाता है शिकार

'घोटाले की जड़ें झारखंड से छत्तीसगढ़ तक', BJP नेता बोले- भ्रष्टाचार का पुराना रिकार्ड है कांग्रेस का; हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप