Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Update: झारखंड में 27 मई तक पड़ेगी भयंकर गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

    Updated: Fri, 22 May 2026 07:18 AM (IST)

    Jharkhand Heatwave Alert: झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां 12 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 27 मई ...और पढ़ें

    झारखंड में हीटवेट का कहर। फाइल फोटो

    झारखंड में हीटवेट का कहर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. झारखंड में 12 जिलों का तापमान 40 डिग्री पार।

    2. पलामू, गढ़वा, चतरा में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा।

    3. मौसम विभाग ने 27 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया।

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: रांची समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी ने आमजनों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह 10 बजे से ही तपती गर्मी का असर दिखने लगता है। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। पिछले चार पांच दिनों के दौरान राज्य के 12 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है।

    पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में तो आग बरस रही है। इन जिलों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी Jharkhand Weather Forecast में बताया गया कि अगले पांच दिनों तक यानी 22 से 26 मई तक अधिकतम तापमान के गिरने के संकेत नहीं हैं।

    मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि 22 मई को राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में हीटवेव चलने की संभावना है, जबकि निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं, 23 मई को इन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य (Jharkhand Weather) में यह स्थिति 27 मई तक बने रहने की संभावना है। राजधानी में लोग बाहर निकलने से पूर्व गमछा लेकर निकल रहे हैं, ताकि सिर और पूरे शरीर को हीटवेव की चपेट से बचाया जा सके।

    खबरें और भी

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो झारखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की व कुछेक जगहों पर भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षापात 10.2 मिमी धनबाद के पंचेत में रिकॉर्ड किया गया।

    वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रांची के नामकुम का रिकॉर्ड किया गया।

    वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों तक यानी 22 से 26 मई के बीच अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और राज्य के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की पूरी संभावना है।

    ऐसा रहेगा रांची में अगले चार दिनों का तापमान

    • 22 मई : अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
    • 23 मई : अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
    • 24 मई : अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस
    • 25 मई : अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस