यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Election Result: झारखंड में 2 निर्दलीय उम्मीदवार ने सभी को चौंकाया, अन्य दलों के लिए बजा दी खतरे की घंटी
Jharkhand News इस बार झारखंड के लोकसभा परिणाम में कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों ने सभी को चौंकाकर रख दिया है। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली है लेकिन जनता न ...और पढ़ें

HighLights
- रांची से निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो और देवेंद्र नाथ महतो ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है।
- जयराम को मिले तीन लाख से ज्यादा वोट मिले, रांची में देवेंद्र नाथ महतो को 1.35 लाख वोट
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव में कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाया है। हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिली है, लेकिन जनता ने उन्हें अपने सिर आंखों पर बिठाया है। निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो (Jairam Mahato) की पार्टी ने स्थापित दलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।
अपने तेवर से सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले जयराम महतो ने गिरिडीह से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। उस दौरान उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश भी की थी।
जयराम महतो को मिले इतने वोट
जयराम महतो युवाओं के साथ-साथ अन्य मतदाताओं को भी लुभाने में कामयाब हुए। उन्हें 3 लाख 47 हजार 322 (27.5 फीसदी) मत प्राप्त हुए।
देवेंद्र नाथ महतो को मिले इतने वोट