Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्रों के साथ बातचीत से पहले वित्त मंत्री बोले- निकलेगा हल; सरकार तैयार

    By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:31 PM (IST)

    रांची में JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों से संवाद स्थापित करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों की एक ...और पढ़ें

    वित्त मंत्री ने युवाओं के हित की रक्षा का आश्वासन दिया। जागरण

    वित्त मंत्री ने युवाओं के हित की रक्षा का आश्वासन दिया। जागरण

    HighLights

    1. छात्रों की JPSC प्रोटेस्ट अब भी जारी।

    2. वित्त मंत्री ने युवाओं के हित की रक्षा का आश्वासन दिया।

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों से संवाद स्थापित करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों की एक टीम गठित की है। सरकार का कहना है कि बातचीत के जरिए छात्रों की चिंताओं को सुना जाएगा और समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा

    राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा की सरकार युवाओं और छात्रों के हित की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गठित मंत्रियों की टीम छात्रों की समस्याएं सुनेगी और सरकार व छात्रों के बीच सेतु का काम करेगी। उन्होंने छात्रों से आंदोलन के साथ-साथ वार्ता में शामिल होने की भी अपील की।

    उन्होंने कहा कि जेपीएससी और अन्य भर्ती एजेंसियों के माध्यम से हुई नियुक्तियों में कथित अनियमिताओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है।

    उन्होंने आगे कहा कि अब तक सरकार द्वारा उठाए गए कदम इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।

    'दोषियों पर होगी कार्रवाई संवाद से ही निकलेगा समाधान'

    इधर, छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि मुख्यमंत्री पहली ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मामले में जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का स्थायी समाधान संवाद से ही निकल सकता है और सरकार बातचीत के लिए तैयार है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जांच का दायरा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) तक भी पहुंचता है, तो वहां भी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। सरकार का उद्देश्य पूरे मामले को पारदर्शी जांच तक कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना है।

    छात्रों का आंदोलन जारी

    बता दे कि, राजधानी रांची में जेपीएससी गड़बड़ियों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्र निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार ने एक बार फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने की इच्छा जताई है। 

    यह भी पढ़ें- MLA ने गले में टांगा 'नौकरी का रेट चार्ट', रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट पर बोले- राष्ट्रपति शासन लगा दो

    यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा में JPSC-JSSC मुद्दे पर बीजेपी विधायकों ने मास्क पहनकर किया प्रदर्शन, मानसून सत्र हुआ स्थगित

    यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC Protest: रांची में 13वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी, पुलिस बहाली के अभ्यर्थियों का मिला साथ

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के 'बिरयानी वाले' जुनैद पहुंचे रांची, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को दिया समर्थन