Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड निकाय चुनाव: BJP कोर ग्रुप की बैठक में हर सीट के लिए 2 नाम फाइनल, जल्द होगा एलान

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 07:56 PM (GMT+05:30)

    भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में स्थानीय निकाय चुनावों (Jharkhand Nikay Chunav) के लिए कोर ग्रुप की बैठक की। इसमें प्रत्येक सीट के लिए दो नाम तय किए ग ...और पढ़ें

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक। (जागरण)

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक। (जागरण)

    HighLights

    1. भाजपा कोर ग्रुप ने निकाय चुनावों पर बैठक की।

    2. प्रत्येक सीट के लिए दो नाम अंतिम रूप दिए गए।

    3. समर्थित प्रत्याशियों की अनौपचारिक घोषणा जल्द होगी।

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए शनिवार को प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक की। इसमें प्रत्येक निकाय के लिए दो नाम फाइनल किए गए।

    रविवार शाम तक या सोमवार को भाजपा अपने समर्थित प्रत्याशियों के नाम की अनौपचारिक घोषणा कर देगी। निकाय चुनाव गैरदलीय हो रहा है, इसलिए पार्टी सीधे तौर पर प्रत्याशी का नाम न बताकर समर्थन की घोषणा करेगी।

    शनिवार को कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, दीपक प्रकाश, रवींद्र राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत कई नेता शामिल हुए।

    कोर कमेटी की बैठक में निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए अभियान चलाने पर सहमति बनी। इसके साथ भाजपा से समर्थन नहीं मिलने की स्थिति में किसी कार्यकर्ता की नाराजगी दूर करने के लिए पहल करने पर भी चर्चा हुई।

    जिन सीटों पर जीत की ज्यादा संभावना, वहां फोकस

    स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। रांची में मेयर पद के लिए पूर्व वार्ड पार्षद रोशनी खलको का नाम आगे है। हालांकि, दूसरे नाम के तौर पर अशोक बड़ाइक को भी बड़ा नेताओं का समर्थन हासिल है।

    उसी तरह धनबाद से शेखर अग्रवाल का नाम पार्टी सर्किल में मुखरता से लिया जा रहा है। देवघर से बाबा बलियासे का नाम चर्चा में है, हालांकि रीता चौरसिया को जिला भाजपा के एक खेमे का समर्थन मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सहित कई ने किए नामांकन

    खबरें और भी