Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi Protest: 'छात्रों की चिंता जायज, उन्हें बरगला नहीं सकते'; JPSC विवाद पर बोलीं हेमंत की मंत्री दीपिका

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:56 PM (IST)

    मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार परीक्षा धांधली पर गंभीर है और बच्चों के आंदोलन से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें सीआईडी जांच जारी है ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सीआईडी जांच जारी, सरकार की गंभीरता प्रदर्शित।

    2. लीक-प्रूफ परीक्षा प्रणाली और कैलेंडर की आवश्यकता।

    3. छात्रों की चिंताएं जायज, राजनीतिक लाभ से बचें।

    राज्य ब्यूरो, रांची। सरकार में कांग्रेस कोटे की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि सरकार की गंभीरता ही है कि हमारे यहां बच्चे आंदोलन पर जाएं, उससे पहले ही सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी। सीआईडी की जांच चल रही है। सीबीआई जांच की मांग जो बच्चे कर रहे हैं, उस पर हम लोग पहले भी देख चुके हैं कि क्या हुआ है।

    उन्होंने कहा कि अगर राज्य की एजेंसी जांच करके दोषियों को कटघरे में खड़ा करे, उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाए और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का उन्हें आगे कोई और मौका न दे, तो इसके लिए सरकार को मौका मिलना चाहिए।

    दीपिका पांडेय ने आगे कहा कि हम लोग चाहते हैं कि ऐसी व्यवस्था हो, जो लीक-प्रूफ एग्जामिनेशन करा सके। इस पर सरकार अपना काम कर रही है और जल्द ही इसके लिए भी कोई न कोई समाधान निकलकर आएगा। हम लोग यह भी चाहते हैं कि एग्जामिनेशन का जो कैलेंडर तय हो, उसी कैलेंडर के अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जाएं।

    उन्होंने कहा कि सरकार इस पर बहुत गंभीर है और इस विषय पर गंभीरता से विचार हो रहा है समाधान की दिशा में काम किया जा रहा है।

    मंत्री ने कहा कि हम छात्रों के आंदोलन को किसी भी तरह से दोष नहीं देना चाहते। जो छात्र इस मुद्दे के साथ हैं और जो वास्तव में छात्र हैं, वे बिल्कुल सही मुद्दों के साथ खड़े हैं। उनकी जो चिंताएं हैं, वे पूरी तरह जायज हैं, लेकिन यदि कोई इसमें अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहा हो, जिन लोगों ने जेपीएससी-1 और जेपीएससी-2 में पूरा बवाल काटा हो और आज वही आकर छात्रों से सहानुभूति जताने का प्रयास कर रहे हों, तो मुझे पूरा भरोसा है कि छात्र इस बात को समझते हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि आपने देखा कि जेनजी ने दिल्ली में किस तरह प्रदर्शन किया। उन्होंने बहुत समझदारी से, बिना किसी आक्रामकता के, अपनी बातों को मजबूती से रखने का काम किया। छात्रों को बरगलाया जा सकता है, ऐसा हो नहीं सकता।

    यह भी पढ़ें- Ranchi Protest: सोनम वांगचुक की अपील पर छात्र नेता देवेंद्र महतो ने पिया पानी, भूख हड़ताल रहेगी जारी