विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश-नेपाल से भी बदतर बताए देश के हालात, अब बयान से पलटे मंत्री इरफान अंसारी; भाजपा ने थाने में की शिकायत

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:13 PM (IST)

Irfan Ansari ने अपने विवादित बयान से पलट गए हैं, जिसमें उन्होंने भारत की तुलना बांग्लादेश और नेपाल से की ...और पढ़ें

मंत्री इरफान अंसारी और भाजपा नेता दीपक प्रकाश। (फाइल फोटो)

मंत्री इरफान अंसारी और भाजपा नेता दीपक प्रकाश। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मंत्री इरफान अंसारी ने अपने विवादित बयान से इनकार किया।

  2. भाजपा ने हिंसा भड़काने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई।

  3. राज्यभर में भाजपा ने मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

राज्य ब्यूरो, रांची। जामताड़ा के विधायक और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्हें झारखंड की राजनीति में बयानवीर भी कहा जाता है। अक्सर बयान देकर पलट जाने की उनकी आदत रही है। एक बार फिर उन्होंने यू-टर्न लिया है।

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा था कि ज्ञानेश कुमार चुनाव के दौरान चिप लगा देते हैं। चुनाव का कोई मतलब नहीं रह गया है। भारत की हालत बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर हो गई है।

देश के 40 लाख युवा सड़कों पर उतरने को तैयार बैठे हैं। उन्हें राहुल गांधी ने रोक रखा है। राहुल के इशारा मिलते ही युवा सड़कों पर उतरेंगे और ज्ञानेश कुमार को भागना पड़ेगा।

मंत्री अब अपने इस बयान से पलट गए हैं। उन्होंने कहा है कि यह भाजपा की चाल है। जब उनके बयान को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से बात की गई तो उन्होंने इस तरह का बयान देने से सिरे से इन्कार कर दिया।

उन्होंने इसे भाजपा की चाल बताया। उनके अनुसार, उन्होंने देश को बांग्लादेश या उससे भी बदतर बताने वाला कोई बयान नहीं दिया है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के मंत्री के इस बयान को लोगों को हिंसा के लिए उकसाने वाला करार दिया। पार्टी ने इसे देश में अराजकता फैलाने की साजिश बताते हुए मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो में एसआइआर पर कहा है कि आज देश तबाही और बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है।

भाजपा ने थाने में की शिकायत 

अगर प्रधानमंत्री मोदी ने समय रहते हालात को गंभीरता से नहीं लिया तो देश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। उनके इस बयान के विरोध में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को अरगोड़ा थाने में शिकायत देकर उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इरफान अंसारी ने 5 नवंबर 2026 को जारी वीडियो में 40 लाख युवाओं के सड़कों पर उतरने की बात कही और सेना तथा सुरक्षा बलों को चुनौती दी। उन्होंने भारत के हालात बांग्लादेश और नेपाल से बदतर होने की चेतावनी भी दी।

दीपक प्रकाश ने कहा कि यह बयान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व विशेषकर राहुल गांधी के इशारे पर दिया गया है। शिकायत में संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।

प्रकाश ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 152, 153, 196, 351 और 352 तथा आइटी एक्ट की धारा 45 एवं 66एफ के तहत कार्रवाई मांगी है। कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा ने राज्य में आंदोलन करेगी।

राज्यभर में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

इधर, भाजपा ने शुक्रवार को ही इरफान अंसारी के विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर
विरोध जताया।

इसी क्रम में राजधानी रांची में डीपीएस के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इरफान अंसारी के वीडियो से देश में अराजकता फैलाने की साजिश उजागर होती है।

40 लाख लोगों को सड़क पर उतारने की बात करना और राहुल गांधी द्वारा उन्हें रोके रखने का दावा करना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी देश की सुरक्षा व्यवस्था और सेना को चुनौती देने जैसी है।

यह भी पढ़ें- झारखंड के मंत्री का दावा- 40 लाख युवा भारत को बांग्लादेश-नेपाल बनाने को तैयार, राहुल गांधी के इशारे का इंतजार

यह भी पढ़ें- The Great Khali बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर! मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा आने का दिया न्योता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।