यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: JMM का ताबड़तोड़ एक्शन, एक और नेता को दिखाया बाहर का रास्ता
झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को वोटिंग होनी है। मतदान से ठीक पहले झामुमो ने पार्टी में रहकर बगावती तेवर दिखाने वाले नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्र ...और पढ़ें

HighLights
- JMM ने बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा को भी किया निलंबित
- जेपी वर्मा गांडेय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को वोटिंग होनी है। वहीं, मतदान से ठीक पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी में रहकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
कोडरमा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जेपी वर्मा को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निलंबित कर दिया है।
जेपी वर्मा गांडेय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा में इस आशा में आए थे कि उन्हें कोडरमा से प्रत्याशी बनाया जाएगा।
कोडरमा सीट गठबंधन के तहत भाकपा माले के पास चली गई। इससे नाराज हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कुशवाहा वोटों पर दावेदारी है। इनके चाचा स्वर्गीय रीतलाल वर्मा कोडरमा से भाजपा के सांसद रह चुके हैं।
झामुमो ने चमरा लिंडा को भी किया निलंबित
इससे पहले भी झामुमो ने बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा के खिलाफ एक्शन लिया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। चमरा लिंडा लोहरदगा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।