Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: धनबाद के मेयर बने संजीव सिंह, गैर-दलीय प्रत्याशियों का रहा दबदबा
Jharkhand Nikay Chunav Result Live Updates: झारखंड निकाय चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। कई नगर निगम और नगर परिषद के साथ नगर पंचायतों के वार्ड में प्रत्याशियों की जीत का एलान भी हो चुका है।
-1772307653729_m.webp)
संजीव सिंह बने धनबाद के मेयर। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Nikay Chunav Results LIVE: झारखंड नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मतगणना (Jharkhand Municipal Corporation Election Results 2026 Live Updates) को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। Jharkhand Municipal Election Results LIVE Update पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है। हजारीबाग, रांची, धनबाद समेत कई निगमों के वार्डों के नतीजों का एलान किया जा चुका है। हजारीबाग से अरविंद राणा मेयर पद पर विजयी हुए हैं।
Dhanbad Nikay Chunav Result 2026 Live: संजीव सिंह बने धनबाद के मेयर
झरिया के पूर्व विधायक और भाजपा के बागी संजीव सिंह धनबाद के नए मेयर चुने गए हैं। धनबाद नगर निगम चुनाव के बाद मतों की गिनती के अंत में शनिवार रात संजीव सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल उर्फ शेखर अग्रवाल मतों की गिनती में दूसरे नंबर पर रहे।
धनबाद नगर निगम
संजीव सिंह - 114362
चंद्रशेखर अग्रवाल - 82460
अंतर - 31902
रिजेक्टेड वोट - 31727
विजय जुलूस के दौरान सांसद वीडी राम बेहोश
नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने भारी मतों से जीत हासिल की। जीत के बाद निकाले गए विजय जुलूस के दौरान पलामू सांसद वीडी राम अचानक बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान अधिक भीड़ और तेज धूप के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
दूसरे दिन भी संजीव सिंह की बढ़त , चंद्रशेखर-शमशेर और संजीव कुमार रेस में पिछड़े
ताजा रुझानों के अनुसार, निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा के बागी संजीव सिंह ने अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए बढ़त बनाए हुए है। संजीव सिंह अपने समर्थकों के साथ टेंट में जोड़ घटाव करते दिखे। सिध्दार्थ गौतम भी उनका साथ थे। अपने समर्थकों को धैर्य के साथ उत्साह बनाए रखने की बात कही। इस चुनाव में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। तीसरे राउंड की गिनती में वोट 11464 रिजेक्ट हुए। वहीं तीसरे राउंड में कुल 164980 वोटों की गिनती हुई। गए हैं। जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में वोटों का रद्द होना जागरूकता की कमी है। हालांकि संजीव सिंह की बढ़त फिलहाल काफी बड़ती ही जा रही है।
अरुणा शंकर ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता चुनाव
-1772249111654_v.jpg)
नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार मेयर पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी को 3122 मतों के अंतर से पराजित किया। शुक्रवार देर रात घोषित परिणाम के अनुसार अरुणा शंकर को कुल 24,169 मत प्राप्त हुए, जबकि नम्रता त्रिपाठी को 21,047 मत मिले। झामुमो समर्थित प्रत्याशी पूनम सिंह 12,809 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
Jharkhand Election Result Live 2026: कोडरमा में नगर पंचायत अध्यक्ष बने साजिद, सभी वार्डों के परिणाम भी घोषित
कोडरमा में हुए नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में साजिद हुसैन ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने राजेश कुमार सिंह को 1195 मतों से पराजित किया। साजिद हुसैन को 3863, राजेश कुमार सिंह को 2668 और कांति देवी को 2158 वोट मिले। कोडरमा में सभी वार्ड के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। वार्ड 1 से सचिन कुमार, वार्ड 2 से रफत शाहीन, वार्ड 3 से रजिया खातून, वार्ड 4 से गुंजा कुमारी, वार्ड 5 से अहमद रजा, वार्ड 6 से रेणु देवी, वार्ड 7 से शाहिद हुसैन, वार्ड 8 से सीमा कुमारी, वार्ड 9 से रंजीत राम, वार्ड 10 से रिया राज, वार्ड 11 से सोनी देवी, वार्ड 12 से रंजीत कुमार, वार्ड 14 से अजीत बरनवाल और वार्ड 15 से सुप्रिया देवी विजयी घोषित किए गए हैं। वार्ड 13 से नारायण यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किये जा चुके हैं।
Jharkhand Nagar Panchayat Result Live:कपाली में निवर्तमान अध्यक्ष की जमानत जब्त
कपाली नगर परिषद के चुनावी महासमर में परवेज आलम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। शुक्रवार को घोषित हुए नतीजों में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरवर आलम को 1630 मतों के विशाल अंतर से पराजित किया। इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर निवर्तमान अध्यक्ष शोभा रानी महतो की करारी हार रही, जो अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं।
Hussainabad Nagar Panchayat Result Live: बसपा समर्थित प्रत्याशी बने हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष
हुसैनाबाद नगर पंचायत में बसपा समर्थित प्रत्याशी अजय भारती को भी जीत मिली है। मैदान में पूर्व अध्यक्ष ऊषा देवी समेत सात दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
Hazaribagh Nikay Chunav Result 2026 Live: अरविंद कुमार राणा बने हजारीबाग के महापौर
अरविंद कुमार राणा हजारीबाग नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सरफराज अहमद को हराया।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: गीता देवी बनीं विश्रामपुर नप की अध्यक्ष

विश्रामपुर नगर परिषद के 23 फरवरी को हुए निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को कड़े मुकाबले और उतार-चढ़ाव के बीच संपन्न हुई। तीन राउंड तक चली गिनती के बाद पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा की बहू गीता देवी ने 3071 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। रात करीब आठ बजे निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।
Jamtara Nikay Chunav Result 2026 Live: जामताड़ा नगर पंचायत में इन पार्षदों ने फहराया परचम
जामताड़ा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद
वार्ड 01
विजय कुमार राउत 508
चंडी दास भंडारी 198
जीत का अंतर 92
वार्ड 02
ज्योत्सना देवी 1157
सरस्वती देवी 198
जीत का अंतर 959
वार्ड 03
उत्तम कुमार रवानी : 467
कुंदन कुमार महतो : 205
जीत का अंतर 262
वार्ड 04
अजय सिंह 788
राजेश कुमार यादव 395
जीत का अंतर 393
वार्ड 05
किरण देवी 491पूजा कुमारी 386
जीत का अंतर 105
वार्ड 06
संगीता देवी 317
पुष्पा कुमारी 283
जीत का अंतर 34
वार्ड 07
अशोक कुमार साव 565
गोउर बाउरी - 563
जीत का अंतर 2
वार्ड 08
हर नाथ गण 742
भुवनचंद्र धीवर 365
जीत का अंतर 377
वार्ड 10
कल्पना कुमारी 604
ज्योत्सना सिंह 196
जीत का अंतर 408
वार्ड 11
मधुसुदन चंद्र 585
चंचल दास 519
जीत का अंतर 66
वार्ड 12
आलोक किस्कू 629
बलदेव मोहली 536
जीत का अंतर 93
वार्ड 13
सुनिका देवी 268
निशिकला दास 180
जीत का अंतर 88
वार्ड 14
दीनबंधु सिंह 333
फ्रेंकलिन ब्लेक 189
जीत का अंतर 194
वार्ड 16
शिखा रानी मंडल 505
नाजिया खातून 299
जीत का अंतर 206
Ranchi Nikay Chunav Result 2026 Live: रांची वार्ड में तेजी से चल रही काउंटिंग
वार्ड 1
नकुल तिर्की - 2561
वर्षा गाड़ी - 1451
अंतर - 1110 वोट
वार्ड 2
सविता कच्छप - 3522
सरिता देवी - 3425
अंतर - 97 वोट
वार्ड 3
बसंती कच्छप - 1683 वोट
देवंती कुमारी - 1274 वोट
अंतर - 409
वार्ड 4
अमित मुंडा - 2606 वोट
हुसन आरा - 1875 वोट
अंतर - 731
वार्ड 7
मीनू देवी - 1668
ज्योत्सना सुरीन - 1381
अंतर - 287
वार्ड 8
किरण खलखो - 2059
प्रियंका सिंह - 1445
अंतर - 614
वार्ड 9
प्रीति रंजन - 2922
फातिमा हसन - 1015
अंतर - 1907
वार्ड 10
संगीता देवी - 3715
सरस्वती महतो - 2047
अंतर - 1668
वार्ड - 11
आलिया नाज
वार्ड 13
पवन तिर्की - 2876
प्रभुदायल बड़ाइक - 2231
अंतर - 645
वार्ड 14
अंजू देवी - 2339
कांति कुमारी - 2243
अंतर 96
वार्ड 15
गजाला परवीन - 1820
राशदा मंजर - 1546
अंतर 246
वार्ड 19
गीता कुमारी - 3266
बिमला कुमारी - 2041
अंतर 1225
वार्ड 20
सुनील यादव - 3789
मनीष कुमार साहू - 2832
अंतर - 957
वार्ड 21
मो एहतेशाम - 2726
संजीव कुमार - 1072
अंतर 1654
वार्ड 26
प्रदीप कुमार - 4172
गोपाल प्रसाद सोनी - 1391
अंतर 2781
वार्ड 27
बबली सोनी - 4001
महिमा कुमारी - 3756
अंतर 245
वार्ड 31
नीरज कुमार - 4766
अशोक यादव - 2073
अंतर 2693
वार्ड 32
संजय कुमार - 2103
गीता कुजूर - 1319
अंतर 784
वार्ड 37
परमेश्वर सिंह - 3821
कृष्णकांत राम - 1909
अंतर 1912
वार्ड 38
अवधेश कुमार ठाकुर - 1982
शैलेन्द्र कुमार - 1956
अंतर 26
वार्ड 39
शीला देवी - 4378
सुमन देवी - 3216
अंतर 1162
वार्ड 40
सुचिता रानी राय - 2312
किरण देवी - 2191
अंतर 130
वार्ड 41
नीलम चौधरी - 2090
उर्मिला यादव - 1765
अंतर 325
वार्ड 42
ममता सोनी - 1395
प्रीति देवी - 1115
अंतर 280
वार्ड 43
शशि सिंह - 3559
प्रताप सिंह - 649
अंतर 2910
वार्ड 44
परमजीत सिंह - 1684
मो फिरोज - 1503
Chatra Nikay Chunav Result 2026 Live: चतरा के वार्ड-16 में दो प्रत्याशियों को मिला बराबर वोट
झारखंड नगर निकाय चुनाव में चतरा वार्ड 16 में रोमांचक मुकाबला हुआ। इस वार्ड के उम्मीदवार सुशील कुमार और विशाल कुमार को 277-277 वोट मिले। जीत का फैसला टॉस या री-काउंटिंग करा कर कराया जा सकता है। खैर अंतिम फैसले का यही तरीका है. हालांकि, इस मामले में अंतिम फैसला जिला निर्वाचन आयोग को लेना है।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: 43 साल का वनवास खत्म, नौशीन खान बनीं अध्यक्ष

झारखंड के जुगसलाई नगर परिषद में 43 साल बाद इतिहास रचा गया है। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में अध्यक्ष पद पर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। एक बेहद रोमांचक, सांस रोक देने वाले और उतार-चढ़ाव से भरे मुकाबले में उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंकू सिंह को महज 720 मतों के अंतर से पराजित किया। नौशीन खान को कुल 11,563 वोट मिले, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही रिंकू सिंह ने 10,843 वोट हासिल कर सबको चौंका दिया।
Jharkhand Nikay Chunav Result Live: चिरकुंडा नगर परिषद के विजेता पार्षदों की लिस्ट
वार्ड संख्या 1 साजदा खातून
वार्ड संख्या 2 भारती कुमारी
वार्ड संख्या 3 काशी साव
वार्ड संख्या 4 रानी केराई
वार्ड संख्या 5 जितेंद्र अंसारी
वार्ड संख्या 6 मोहम्मद कलाम
वार्ड संख्या 7 मोहम्मद जियाउद्दीन
वार्ड संख्या 8 नीलम देवी
वार्ड संख्या 9 आरती देवी
वार्ड संख्या 10 नसीमा खातून
वार्ड संख्या 11 संजीव कुमार सिंह
वार्ड संख्या 12 बुल्टी दे
वार्ड संख्या 13 अजय कुमार गुप्ता
वार्ड संख्या 14 संजय जगदल्ला
वार्ड संख्या 15 सोनु कुमार पासवान
वार्ड संख्या 16 विजय कुमार यादव
वार्ड संख्या 17 प्रतिमा बाउरी
वार्ड संख्या 18 सरिता देवी
वार्ड संख्या 19 अभिषेक कुमार दास
वार्ड संख्या 20 प्रदीप कुमार गोराई
वार्ड संख्या 21 पेयाशी कांजीलाल
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: रांची में रोशनी ने बनाई बढ़त, कई वार्डों का आया रिजल्ट
मेयर पद की मतगणना के पहले और दूसरे राउंड के बाद रोशनी खलखो ने बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक कुल 84,782 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि रमा खलखो को 60,698 मत मिले हैं और वह दूसरे स्थान पर चल रही हैं। वहीं प्रवीण कच्छप 7,845 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। खबर लिखे जाने तक तीसरे राउंड की मतगणना जारी थी और देर रात तक अंतिम परिणाम आने की संभावना जताई जा रही थी।
Ranchi Nagar Nigam Election Result Live: रांची नगर निगम चुनाव नतीजे
रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान कई वार्डों में प्रत्याशियों की जीत लगभग सुनिश्चित हो चुकी है। हालांकि अधिकांश स्थानों पर अभी औपचारिक घोषणा और जीत का प्रमाण पत्र दिया जाना बाकी है, लेकिन मौजूदा मतगणना के आंकड़े संबंधित प्रत्याशियों की बढ़त को सुरक्षित बता रहे हैं। मतगणना के बीच कुछ प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। वार्ड संख्या 1 के नकुल तिर्की, वार्ड 19 की गीता कुमारी और वार्ड 37 के परमेश्वर सिंह को आधिकारिक रूप से प्रमाण पत्र सौंपा गया। वहीं बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उरांव को भी जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित शकुंतला उरांव विजयी
नगर परिषद गुमला अध्यक्ष पद के चुनाव के मतगणना परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस चुनाव में कुल 23,531 मत डाले गए, जिनमें से 21,606 मत वैध पाए गए, जबकि 1,925 मत अमान्य घोषित किए गए। चुनाव मैदान में कुल नौ प्रत्याशी थे।
Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Live: रामगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए सातवें राउंड का रुझान
रामगढ़: अध्यक्ष पद का रुझान सातवां राउंड
कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी 12537
भाजपा समर्थित प्रिया करमाली को 8943 मत
आजसू समर्थित रेणु देवी को 5945 वोट
जेएलकेएम समर्थित अनीता कुमारी को 4232 मत।
Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Live: लोहरदगा में भाजपा समर्थित अनिल उरांव की जीत
लोहरदगा में भाजपा समर्थित अनिल उरांव की रोमांचक जीत हुई। अनिल उरांव ने राजनीतिक समर्थन के बिना खड़े पावन एक्का को पराजित किया। तीसरे स्थान पर झामुमो के बालमुकुंद लोहरा और चौथे स्थान पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव रहे।
Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Live: जामताड़ा में निर्दलीय का जलवा
जामताड़ा नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी आशा गुप्ता ने रोमांचक मुकाबले में 974 वोट हासिल कर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को शिकस्त दी।आशा गुप्ता को मिले 6880 वोट, पूर्व जामताड़ा नपं अध्यक्ष रही रीना कुमारी को 5906 वोट मिले।
Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Live: चाईबासा नगर परिषद वार्ड सदस्य के सभी 1 से 21 वार्ड का परिणाम
चाईबासा चुनाव परिणाम
वार्ड नंबर 1 से सुनीता खलखो जीते
वार्ड नंबर 2 से लालों लकड़ा की जीती
वार्ड नंबर 3 से डोमा मिंज जीते
वार्ड नंबर 4 से चंदू करवा जीते
वार्ड नंबर 5 अनुराधा कुमारी सिंह जीती
वार्ड नंबर 6 नाजरीन परवीन जीती
वार्ड नंबर 7 से लक्ष्मी कच्छप जीती
वार्ड नंबर 8 से राबिया खातून जीती
वार्ड नंबर 9 से जेबा फरहत जीती
वार्ड नंबर 10 से आलोक कुमार झा जीते
वार्ड नंबर 11 से एनामुल हक जीते
वार्ड नंबर 12 से शैलेश प्रसाद जीते
वार्ड नंबर 13 से सुब्रतो चंद
वार्ड नंबर 14 से सन्नी पासवान जीते
वार्ड नंबर 15 ( बड़ा नीमडीह) से शीला रजक जीते
वार्ड नंबर 16( न्यू कॉलोनी) राहुल लाल जीते
वार्ड नंबर 17 से छोटा नीमडीह से मुकेश योगी की जीते
वार्ड नंबर 18 से मिशन कंपाउंड से बेल जेराई जीती
वार्ड नंबर 19 (सदर बाजार) दोला राय जीती
वार्ड नंबर 20 से उपमा राय (बाधपड़ा) से जीतीं
वार्ड नंबर 21 (टुंगरी) विकास शर्मा उफ विक्की जीते
Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Live: रामगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए पांचवें राउंड का रुझान

रामगढ़: अध्यक्ष पद का रुझान पांचवां राउंड
कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी 8192
भाजपा समर्थित प्रिया करमाली को 6940 मत
आजसू समर्थित रेणु देवी को 3118 वोट
जेएलकेएम समर्थित अनीता कुमारी को 2766 मत।
Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Live: धनबाद नगर निगम मेयर पद पर संजीव सिंह आगे
धनबाद नगर निकाय चुनाव के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद की मतगणना चल रही है। इसमे भाजपा की झरिया विधायक रागिनी सिंह के पति सह पूर्व विधायक संजीव सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें 15,791 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल है। इन्हें 10,524 प्राप्त हुए है।
Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Live: धनबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए पहले राउंड की गिनती
धनबाद नगर निगम - मेयर पद
संजीव सिंह 15791
संजीव कुमार 8645
चंद्रशेखर अग्रवाल 10524
शमशेर आलम 4173
इंदु देवी 2084
Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Live: जुगसलाई में दो भाइयों का दबदबा

जुगसलाई के वार्ड नंबर 7 से राहत हुसैन और वार्ड नंबर 4 से जिशान हुसैन नगर परिषद का चुनाव जीते। दोनों, भाई हैं।
Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Live: बुंडू अध्यक्ष पर पर जितेंद्र उरांव को मिले 4007 वोट
बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद (Bundu Municipal Council President) का परिणाम
प्रत्याशियों के नाम और उन्हें प्राप्त मत निम्न हैं-
1. घासीराम उरांव - 394
2. जितेंद्र उरांव - 4007
3. विजय बड़ाईक - 1942
4. राजेश उरांव - 3198
5. रितेश कुमार पातर - 190
6. शंकर सिंह मुंडा - 533
7. श्रीकृष्ण मुंडा - 1040
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: चाकुलिया में पार्षदों को मिला सर्टिफिकेट

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: चक्रधरपुर में विजय सिंह और सन्नी उरांव के बीच कांटे की टक्कर
पहले राउंड में चक्रधरपुर नप चुनाव में चेयरमैन को प्राप्त वोट -
- अनुप्रिया सोय - 652
- उत्तम बलमुचू - 115
- विजय सिंह गागराई- 6470
- विजय सुंब्रई - 126
- सन्नी उरांव - 5278
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष बने सोमवारी सोरेन
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन 727 वोटों से अध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं।
Jharkhand Nikay Chunav Result : चाईबासा में अध्यक्ष पद पर आगे चल रहे फैयाज खान
चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के मतगणना में पहले राउंड के अनुसार फैयाज खान को 3770 और दूसरे स्थान पर नितिन प्रकाश को 3525 मत मिले। पहले राउंड के अनुसार फैयाज खान 245 मत से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से 11 तक की मतगणना पूरी हुई है।
अनुप कुमार सुल्तानिया –105
देवी शंकर दत्ता –362
नितिन प्रकाश – 3525
नितेश कुमार दोदराजका – 71
फैयाज खान –3770
रमेश खिरवाल – 2349
राधा मोहन बनर्जी – 58
मो० सलीम – 81
सुनील प्रसाद साव – 1445
Ramgarh Nikay Chunav Result 2026 Live: रामगढ़ अध्यक्ष पद पर कुसुमलता ने बनाई बढ़त
रामगढ़ अध्यक्ष पद का रुझान चौथा राउंड-
कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी 7949
भाजपा समर्थित प्रिया करमाली को 6842 मत
आजसू समर्थित रेणु देवी को 2742 वोट
जेएलकेएम समर्थित अनीता मुंडा को 2470 मत।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: डोमचांच से भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश वर्मा ने मारी बाजी

कोडरमा नगर पंचायत के डोमचांच से भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश वर्मा 925 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी पप्पू मेहता हैं। जिनको 3320 वोट मिले।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: चक्रधरपुर से निर्विरोध पार्षद बने विजय, साहिन और मायारानी
नगर निकाय चुनाव चक्रधरपुर के विजेता पार्षद
वार्ड संख्या 1 - स्वपन कुमार मिस्त्री
वार्ड संख्या 2- प्रीति होरो
वार्ड संख्या 3 - लीला प्रसाद
वार्ड संख्या 4 - राजू प्रसाद कसेरा
वार्ड संख्या 5- गौतम रवानी
वार्ड संख्या 6 - साहिन तबस्सुम (निर्विरोध)
वार्ड संख्या 7 - विजय कुमार साव (निर्विरोध)
वार्ड संख्या 8 - संजय पासवान
वार्ड संख्या 9- शेखावत हुसैन
वार्ड संख्या 10 - पूजा गिरी
वार्ड संख्या 11- एस पुष्प लता
वार्ड संख्या 12 - प्रदीप दास
वार्ड संख्या 13 - माया रानी मल (निर्विरोध)
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: मानगो नगर निगम चुनाव में रोमांचक मुकाबला
मानगो नगर निगम चुनाव (Mango Nikay Chunav Result 2026) के पहले राउंड की मतगणना ने सियासी माहौल गरमा दिया है। पहले चरण के नतीजों में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता बढ़त बनाए हुए हैं।
पहले राउंड के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार-
सुधा गुप्ता – 9543 वोट
संध्या सिंह – 7878 वोट
जेबा खान – 1523 वोट
डॉ. वनिता सहाय – 538 वोट
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: बुंडू में जितेंद्र बने अध्यक्ष, परिणाम आया सामने
बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उरांव जीत गए हैं।
वार्ड संख्या -7 वार्ड सदस्य का परिणाम
प्रत्याशियों के नाम और उन्हें प्राप्त मत निम्न हैं:-
नेपाल दास - 638
संजय हलदार - 169
वार्ड संख्या -10 वार्ड सदस्य का परिणाम
अक्षय कुमार प्रमाणिक - 108
धनंजय प्रमाणिक - 354
मुकेश कुम्हार - 263
हिमांशु प्रमाणिक - 127
Jharkhand Nikay Chunav Result: गिरिडीह में आगे चल रहीं JMM समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा
गिरिडीह से जेएमएम समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा करीब सात हजार मतों से आगे चल रही है। भाजपा समर्थित डॉ. शैलेन्द्र चौधरी दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि, एक भी चक्र का रुझान अधिकृत तौर पर अब तक नहीं आया है।
Ramgarh Nikay Chunav Result 2026 Live: रामगढ़ में कुसुमलता और प्रिया करमाली में कड़ी टक्कर

रामगढ़ अध्यक्ष पद रुझान, तीसरा राउंड की काउंटिंग पूरी
- कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी 6984
- भाजपा समर्थित प्रिया करमाली को 6332 मत
- आजसू समर्थित रेणु देवी को 2502 वोट
- जेएलकेएम समर्थित अनीता मुंडा को 2340 मत।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: लोहरदगा में अध्यक्ष पद पर पावन एक्का ने बनाई बढ़त
लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पहले राउंड की काउंटिंग पूरी-
अनील उरांव : 3533
पावन एक्का : 5342
बालमुकुंद लोहरा : 2477
राजेंद्र लोहरा : 160
लक्ष्मी नारायण भगत : 115
बिलियम कुजूर : 353
विशाल डुंग डुंग : 691
सतीश रंजन उरांव : 220
संजय टोप्पो : 233
संतोष उरांव : 1199
प्रथम राउंड की काउंटिंग में पावन एक्का 1809 मतों से अनील उरांव से आगे चल रहे हैं।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: रांची में रोशनी खलखो आगे, बुंडू से जीते जितेंद्र उरांव
रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए 12000 मतों से रोशनी खलखो आगे चल रही हैं। वहीं, बुंडू से अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उरांव ने जीत हासिल की है।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: चाईबासा से सुनीता खलखो और राबिया खातून ने मारी बाजी
चाईबासा चुनाव परिणाम
वार्ड नंबर 1 से सुनीता खलखो विजेता
वार्ड नंबर 2 से लालों लकड़ा विजेता
वार्ड नंबर 3 से डोमा मिंज विजेता
वार्ड नंबर 4 से चंदू करवा विजेता
वार्ड नंबर 5 अनुराधा कुमारी सिंह विजेता
वार्ड नंबर 6 नाजरीन परवीन विजेता
वार्ड नंबर 7 से लक्ष्मी कच्छप विजेता
वार्ड नंबर 8 से राबिया खातून विजेता
वार्ड नंबर 9 से जेबा फरहत विजेता
वार्ड नंबर 10 से आलोक कुमार झा विजेता
वार्ड नंबर 11 से एनामुल हक विजेता
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: महागामा नगर पंचायत का परिणाम हुआ जारी
महागामा नगर पंचायत (गोड्डा) के विजयी प्रत्याशी
- वार्ड नंबर 1 से रॉकी जायसवाल
- वार्ड नंबर 2 से ललिता देवी
- वार्ड नंबर 3 से निलेश कुमार
- वार्ड नंबर 4 से हेमंत साह
- वार्ड नंबर 5 से दिलीप रविदास
- वार्ड नंबर 6 से सिकंदर पासवान
- वार्ड नंबर 7 से भीम ब्रह्म
- वार्ड नंबर 8 से मुन्नी देवी
- वार्ड नंबर 10 से स्वीटी कुमारी
- वार्ड नंबर 14 से आशा देवी
- वार्ड नंबर 17 प्रेमलाल मुर्मू
Ranchi Nikay Chunav Result 2026 Live: रांची में पहले राउंड की काउंटिंग के बाद इन प्रत्याशियों ने बनाई बढ़त
रांची में पहले राउंड की काउंटिंग के बाद इन प्रत्याशियों ने बनाई बढ़त
वार्ड 37 – परमेश्वर सिंह आगे
वार्ड 38 – अवधेश कुमार ठाकुर बढ़त पर
वार्ड 26 – प्रदीप कुमार निर्णायक स्थिति में
वार्ड 19 – गीता कुमारी मजबूत बढ़त के साथ
वार्ड 49 – जमीला खातून आगे
वार्ड 48 – अमित मिंज बढ़त बनाए हुए
वार्ड 01 – नकुल तिर्की बढ़त पर
वार्ड 8 – किरण खलको आगे
वार्ड 13 – पवन तिर्की मजबूत स्थिति में
वार्ड 31 – नीरज कुमार बढ़त के साथ
वार्ड 25 – सुषमा राज आगे
Jharkhand Nikay Chunav: रामगढ़ अध्यक्ष पद पर कुसुमलता कुमारी आगे
Ramgarh Nikay Chunav Result 2026
- कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी 5307
- भाजपा समर्थित प्रिया करमाली को 4882 मत
- आजसू समर्थित रेणु देवी को 2049 वोट
- जेएलकेएम समर्थित अनीता मुंडा को 1393 मत।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: देवघर नगर निगम मेयर पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी आगे
देवघर नगर निगम में मेयर पद के पहले राउंड में भाजपा समर्थित रीता चौरसिया 2300 वोट से आगे चल रही हैं।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: रामगढ़ से आने लगा रुझान, पहले राउंड में कुसुमलता कुमारी को बढ़त

पहले राउंड के बाद रामगढ़ में अध्यक्ष पद का रुझान-
- कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी 2272
- भाजपा समर्थित प्रिया करमाली को 2203 मत
- आजसू समर्थित रेणु देवी को 907 वोट
- जेएलकेएम समर्थित अनीता मुंडा को 549 मत
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद नौशीन खान चल रहीं आगे
जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर पहले राउंड की काउंटिंग के बाद नौशीन खान 6654 मत प्राप्त कर आगे चल रही है।
वार्ड संख्या 01 - शेख अब्दुल अकीब 1121 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या 02- मो0 इरशाद हैदर 557 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या 03- जगदीप सिंह 447 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या 04 - राहत हुसैन 1373 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष चुनी गईं शबरी पाल
पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित हो गया है। भाजपा की बागी प्रत्याशी शबरी पाल ने झामुमो समर्थित उम्मीदवार शेख सेलिना को 2353 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। शबरी पाल को कुल 7816 मत प्राप्त हुए, जबकि शेख सेलिना को 5463 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी शंपा साह को 3730 मत मिले। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोनिता कुमारी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्हें महज 1034 मत ही प्राप्त हुए।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष पद पर 1300 मतों से आगे चल रहीं निर्मला देवी

फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चल रही मतगणना में निर्मला देवी ने बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 3944 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, बीना देवी को 2624 मत और ममता देवी को 2344 मत मिले हैं। इस प्रकार निर्मला देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से लगभग 1300 मतों से आगे चल रही हैं। मतगणना जारी है और अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है।
Seraikela Nikay Chunav Result: सरायकेला में नगर पंचायत चुनाव में मनोज चौधरी चल रहे आगे
नगर पंचायत के चुनाव को लेकर हो रही मतगणना के पहले राउंड में मनोज कुमार चौधरी को 818, सुमित कुमार चौधरी को 668, सनद कुमार आचार्य को 666, प्रताप आदित्य सिंहदेव को 553, जलेश कवि को 453, सनातन मुंडा को 309 और प्रदीप आचार्य को 38 मत प्राप्त हुए। अभी दूसरे राउंड की मतगणना बाकी है।
Ranchi Nikay Chunav Result: रांची में मेयर पद की रेस में रोशनी खलखो आगे
रांची में नगर निकाय के वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड की मतगणना में मेयर पद की रेस में रोशनी खलखो 800 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, रमा खलखो पीछे चल रह हैं।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: बासुकीनाथ के सभी 12 वार्डों के आए परिणाम
- वार्ड संख्या एक - केशव कुमार गुप्ता
- वार्ड संख्या दो - रोहित राउत
- वार्ड संख्या तीन - निकेश कुमार मंडल
- वार्ड संख्या चार - मनोज राव
- वार्ड संख्या पांच - बेबी देवी
- वार्ड संख्या छह - पांचू दास
- वार्ड संख्या सात - पिंकी देवी
- वार्ड संख्या आठ - श्वेता मिश्रा
- वार्ड संख्या नौ - बाहामुनि टुडू
- वार्ड संख्या दस - मनीषा पंडा
- वार्ड संख्या 11 - अनिल मंडल
- वार्ड संख्या 12 - सुशील कुमार बास्की
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: रांची में इन पार्षदों पर जनता ने जताया भरोसा
रांची से जीते हुए पार्षद
1 सविता कच्छप
2 नकुल तिर्की
19 गीता कुमारी
25 सुषमा राज
26 प्रदीप कुमार
48 प्रदीप मिंज
37 परमेश्वर सिंह
38 अवधेश ठाकुर
49 जमीला खातून
31 नीरज कुमार
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: जुगसलाई नगर परिषद में वार्ड परिषदों का परिणाम आना शुरू
जुगसलाई नगर परिषद का परिणाम आना शुरू
जुगसलाई नगर परिषद वार्ड नंबर 4 से राहत हुसैन ने जीत हासिल की।
जुगसलाई नगर परिषद वार्ड नंबर 2 से मोहम्मद इरशाद हैदर ने जीत हासिल।
जुगसलाई नगर परिषद वार्ड नंबर 1 से शेख अजीब ने जीत हासिल की।
जुगसलाई नगर परिषद वार्ड नंबर 3 से मिंटू सरदार ने जीत हासिल की
जुगसलाई नगर परिषद प्रत्याशी नवसिन खान पहले राउंड की गिनती के बाद 500 वोटो से आगे चल रही है।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: मधुपुर नगर परिषद चुनाव में वार्ड पार्षदों का परिणाम आया सामने
मधुपुर नगर परिषद चुनाव में वार्ड पार्षदों के नतीजे इस प्रकार हैं-
वार्ड नंबर 01
मोहम्मद शाहिद इम्तियाज 451 मत
मोहम्मद अनवर आलम 417 मत
जीत का अंतर 34 वोट
वार्ड नंबर 02
मोहम्मद सैफ अंसारी 507 मत
मोहम्मद असलम 161 मत
जीत का अंतर 346 मत
वार्ड नंबर 03
मोहम्मद नौशाद आलम 446 मत
अफसरी परवीन 244 मत जीत का अंतर 202 मत
वार्ड नंबर 04
मो.सज्जाद हुसैन 580 मत
अल्ताफ हुसैन 398 मत
जीत का अंतर 182 मत
वार्ड नंबर 05
मोहम्मद अजहरूल्ला 413 मत
शमीम खान 240 मत
जीत का अंतर 173 मत
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: कोडरमा में तेजी से चल रही गिनती, 7 वार्डों में आए नतीजे
कोडरमा नगर पंचायत से जीते हुए प्रत्याशी
वार्ड नंबर 1 से सचिन कुमार
वार्ड नंबर 2 से रफत शाहीन
वार्ड नंबर 3 से रजिया खातून
वार्ड नंबर से 4 गूंजा देवी
वार्ड 5 अहमद रजा सोनू
वार्ड 6 से रेणु देवी
वार्ड 7 मो. शाहिद गोरा के जितने की सूचना।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: रांची में डेढ़ घंटा विलंब से शुरू हुई मतगणना
वार्डवार स्थिति
वार्ड संख्या 1 और 2 – संबंधित बूथों की गिनती जारी।
वार्ड संख्या 7 और 8 – बूथों पर मतगणना जारी।
वार्ड संख्या 13 और 14 – बूथों की गिनती चल रही है।
वार्ड संख्या 19 और 20 – सभी निर्धारित बूथों पर मतगणना जारी।
वार्ड संख्या 25 और 26 – बूथों की गिनती जारी, इनमें बूथ संख्या 1 से 6 तक की मतगणना पहले राउंड में की जा रही है।
वार्ड संख्या 31 और 32 – बूथ संख्या 1 से 13 तक मतगणना जारी।
वार्ड संख्या 37 – बूथों की गिनती जारी।
वार्ड संख्या 38 – सभी बूथों की मतगणना जारी।
वार्ड संख्या 39 – सभी बूथों की गिनती जारी, जिसमें बूथ संख्या 1 से 6 तक पहले राउंड की काउंटिंग हो रही है।
वार्ड संख्या 43 – सभी बूथों की मतगणना जारी।
वार्ड संख्या 48 – सभी बूथों की गिनती जारी।
वार्ड संख्या 49 – बूथ संख्या 1 से 12 तक पहले राउंड की मतगणना जारी।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: चाईबासा नगर परिषद के 4 पार्षद प्रत्याशी विजयी
-1772174769206_v.jpg)
चाईबासा नगर परिषद का मतगणना महिला कालेज चाईबासा में सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। सबसे पहले चाईबासा के 38 टेबल में 1 से लेकर 12 वार्ड तक वार्ड पार्षदों की गिनती हुई। जिसमें 11 बजे तक कुछ प्रत्याशियों की विजय हुए है। इसमें वार्ड 4 से चंदू कारवा, वार्ड नंबर 6 नाजरीन प्रवीण जीती, वार्ड 3 से डोमा मिंज और वार्ड 11 से मो. इनामुल विजय घोषित हुए हैं।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: पाकुड़ के सभी 21 वार्डों का रिजल्ट घोषित
पाकुड़ के सभी 21 वार्डों का रिजल्ट घोषित
वार्ड नंबर 1 -
मिथुन मरांडी मत प्राप्त 353(विजेता)
वार्ड नंबर 02
उज्ज्वल हाड़ी मत प्राप्त 486 (विजेता)
वार्ड नंबर 03
किरण लाल कापरी मत प्राप्त 376(विजेता)
वार्ड नंबर 04
रुपाली सरकार मत प्राप्त:-694(विजेता)
वार्ड नंबर 05
राणा ओझा मत प्राप्त 398 (विजेता)
वार्ड नंबर 06
राखी सरदारीन मत प्राप्त 365 (विजेता)
वार्ड नंबर 07
पूनम देवी मत प्राप्त:-629 (विजेता)
वार्ड नंबर 08
अनिकेत गोस्वामी मत प्राप्त 629
वार्ड नंबर 09
विमल चंद्र राउत मत प्राप्त 557 (विजेता)
वार्ड नंबर 10
गुड्डू कुमार भगत मत प्राप्त 468( विजेता)
वार्ड नंबर 11
निभा देवी मत प्राप्त 497 (विजेता)
वार्ड नंबर 12
भीम सिंह मत प्राप्त 455 (विजेता)
वार्ड नंबर 13
असलाम अंसारी मत प्राप्त 583 (विजेता)
वार्ड नंबर 14
मो मुस्ताक अंसारी मत प्राप्त 603 (विजेता)
वार्ड नंबर 15
चंचल सिंह मत प्राप्त 433 ( विजेता)
वार्ड नंबर 16
रियाज अंसारी मत प्राप्त 526 (विजेता)
वार्ड नंबर 17
आलमगीर अंसारी मत प्राप्त 477 (विजेता)
वार्ड नंबर 18
कृष्णा शर्मा मत प्राप्त 679 (विजेता)
वार्ड नंबर 19
तनु दास मत प्राप्त 475 (विजेता)
वार्ड नंबर 20
चेनु बीबी मत प्राप्त 455 (विजेता)
वार्ड नंबर 21
राबिया बेवा मत प्राप्त 386 (विजेता)
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: गुमला में परिणाम आने शुरू, जशवंत और जिशान ने मारी बाजी
गुमला नगर निकाय
- वार्ड 1 से संज्ञियस
- वार्ड 2 से केके मिश्रा
- वार्ड 3 से प्रवीण टोप्पो
- वार्ड 4 से लखन राम
- वार्ड 5 से साजिद मंजर
- वार्ड 6 से मधु मेंरीना लकड़ा
- वार्ड 7 से अनिल यादव
- वार्ड 8 से जशवंत कौर
- वार्ड 9 से जिशान अंसारी
- वार्ड 10 से फैजान अंसारी
- वार्ड 11 से जयराम इंदवार
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: मेदिनीनगर नगर निगम में कई प्रत्याशियों की हुई जीत
मेदिनीनगर नगर निगम
- वार्ड 1 मंजू देवी
- वार्ड 2 सुनील राम
- वार्ड 3 राहुल कुमार
- वार्ड 4 बिंदिया देवी
- वार्ड 5 नीरा देवी निर्विरोध
- वार्ड 6 आशना पाण्डेय
- वार्ड 7 रीता शुक्ला
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: लातेहार नगर पंचायत के कई वार्ड में प्रत्याशियों की हुई जीत
वार्ड नंबर 1- नसरुद्दीन अंसारी उर्फ बुखारी मियां
वार्ड नंबर 2- सुगंधी देवी ( पूर्व वार्ड बली पाठक की पत्नी)
वार्ड 3- विमला देवी
वार्ड 4- जयराम कपूर उर्फ पप्पू सरदार
वार्ड 5- शब्बू प्रवीण
वार्ड 6- मनोज कुमार
वार्ड-7- मनोज दास
वार्ड 8- आशा देवी
वार्ड 9- संयुक्ता कुमार
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: डोमचांच के वार्ड 1 से 7 के नतीजे आए, कई चेहरों पर जीत की मुस्कान
कोडरमा के डोमचांच नगर पंचायत में निकाय चुनाव को लेकर मतगणना का कार्य जारी है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 1 से 7 तक की गिनती पूरी कर ली गई है और अधिकांश वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: हजारीबाग में मतगणना शुरू, कई वार्डों के परिणाम घोषित
हजारीबाग में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कई वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। वार्ड संख्या 20 से पमिता सिन्हा ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड 21 से वसीम खान उर्फ टिंकू खान विजयी घोषित किए गए हैं। वार्ड 27 से सोनी क्षेत्री कृष्णा ने बाजी मारी है। इसके अलावा वार्ड 15 से अन्सिका प्रिया ने जीत हासिल की है।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: रांची में मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा चाक-चौबंद
-1772168547113_v.jpg)
रांची में झारखंड निकाय चुनाव की मतगणना चल रही है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा चाक-चौबंद है। सुरक्षा बल के जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं।
Jharkhand Nikay Chunav Result : कोडरमा में कड़े पहरे के बीच मतगणना शुरू
कोडरमा के बागीटांड स्थित माइनिंग कॉलेज के पुराने भवन में बनाए गए मतगणना केंद्र में सोमवार सुबह से मतों की गिनती शुरू हो गई। जिले के तीनों नगर निकायों झुमरी तिलैया नगर परिषद, डोमचांच नगर पंचायत और कोडरमा नगर पंचायत के लिए अलग-अलग हॉल में मतगणना की व्यवस्था की गई है।
Jharkhand Nikay Chunav Result Live: कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच लोहरदगा में मतगणना शुरू
नगर परिषद चुनाव को लेकर लोहरदगा में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच मतगणना प्रारंभ हो गई है। निर्धारित समय पर मतों की गणना शुरू कर दी गई है। कुल 24 टेबल में दो राउंड में मतगणना की जा रही है।
Jharkhand Nikay Chunav Result Live: 11 कमरे और सिर्फ 1 आरओ की परमिशन पर भड़के RO
-1772163212012_v.jpg)
धनबाद में मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं (आरओ) को सुरक्षाकर्मियों ने भीतर जाने से रोक दिया। इस आदेश से भड़के अभिकर्ताओं ने गेट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। हंगामा कर रहे आरओ बबलू बनर्जी ने कहा कि मतगणना के लिए बनाए गए सभी 11 कमरों में प्रत्येक प्रत्याशी का एक-एक अभिकर्ता मौजूद रहेगा। लेकिन आज जब गिनती का वक्त आया तो अचानक नियमों का हवाला देकर केवल एक ही अभिकर्ता को अंदर जाने की बात कही गई।
Jharkhand Nikay Chunav Result Live: गुमला में 22 टेबल पर दो राउंड में हो रही काउंटिंग
गुमला नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह से कार्तिक उरांव कॉलेज परिसर में शुरू हो चुकी है। मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और पूरे परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Jharkhand Nikay Chunav Result Live: मेयर प्रत्याशी के तंबू में चल रहा चाय-बिस्किट
-1772161562233_v.jpg)
मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के तंबू में चाय-बिस्किट चल रहा है। बाकी प्रत्याशियों के तंबू में भी चहल-पहल है।
Jharkhand Nikay Chunav Result Live: राजकीय पॉलिटेक्निक में वोटों की गिनती शुरू
ठीक सात बजे धनबाद के राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में मतगणना की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है।
Jharkhand Nikay Chunav Result Live: धनबाद में मतगणना स्थल के पास वाहनों की एंट्री बंद
-1772159407994_v.jpg)
नगर निकाय चुनाव की मतगणना बस कुछ देर में शुरू होने वाली है। राजकीय पालिटेक्निक में सुबह आठ बजे का समय निर्धारित किया गया है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है।
Jharkhand Nikay Chunav Result Live: तैयारियां पूरी, थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना
झारखंड निकाय चुनाव परिणाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।