Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Nikay Chunav: निकाय चुनाव को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, तैयारियों में जुटा स्टेट इलेक्शन कमीशन

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 01:19 PM (IST)

    झारखंड में साल 2020 से लंबित निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर होगा निकाय चुनाव होगा। इसके लिए रा ...और पढ़ें

    झारखंड में मई-जून महीने में हो सकता है निकाय चुनाव
    झारखंड में मई-जून महीने में हो सकता है निकाय चुनाव

    HighLights

    1. झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची का विखंडन शुरु
    2. निकाय चुनाव एक अक्टूबर 2024 को अर्हता तिथि के आधार पर होगा
    3. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया जा रहा मतदाता सूची का प्रकाशन

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Nikay Chunav: राज्य में नगर निकाय चुनाव एक अक्टूबर 2024 को अर्हता तिथि के आधार पर होगा। इस तिथि तक वैसे सभी मतदाता, जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है, उन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त होगा। भारत निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची प्राप्त होने के बाद उसका विखंडन करते हुए जिलों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है।

    2020 से लंबित हैं चुनाव

    झारखंड के 13 नगर निकायों में 2020 से ही चुनाव लंबित है। वहीं, चुनाव नहीं होने से केंद्र ने नगर निकायों के लिए दिए जाने वाले वित्तीय अनुदान पर भी रोक लगा दी है।

    मतदाता सूची के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू

    • राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विभिन्न जिलों में मतदाता सूची के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसपर आपत्तियां ली जा रही हैं। यह निकाय चुनाव की प्रारंभिक प्रक्रिया है।
    • इसके पूरे होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपी गई मतदाता सूची के आधार पर ही राज्य में विधानसभा चुनाव हुआ था।

    ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया अंतिम चरण में

    उसके बाद मतदाता सूची का पुनरीक्षण नहीं हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी उसी मतदाता सूची के आधार पर राज्य में नगर निकाय चुनाव कराने की जानकारी झारखंड उच्च न्यायालय में दी है।

    इधर, राज्य सरकार के निर्देश पर झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा कराए जा रहे ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हालांकि इस सर्वे की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

    बढ़ाई गई लास्ट डेट

    झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निकायों में ट्रिपल टेस्ट के जरिए ओबीसी आरक्षण तय किया जाना है। इस उद्देश्य से डोर टू डोर सर्वे का काम चल रहा है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा इसके लिए 31 दिसंबर आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी, बाद में इसमें लगने वाले समय को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया।

    मई-जून में हो सकते हैं चुनाव

    राज्य में लंबित निकाय चुनाव मई-जून माह में हो सकता है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तैयारियों में लगा है। आयोग द्वारा नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए वार्डों के पुनर्गठन का काम भी पूरा कर लिया गया है।

    खबरें और भी

    इसी के आधार पर मतदाता सूची का विखंडन किया जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि मई-जून में चुनाव नहीं होने से यह आगे के लिए टल जाएगा, क्योंकि इसके बाद राज्य में वर्षा शुरू हो जाएगी। ऐसे में फिर नवंबर-दिसंबर माह में चुनाव हो सकेगा।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Nikay Chunav के चक्रव्यूह को भेदने में जुटी BJP, क्या विधानसभा में करारी हार के बाद अब मिलेगी जीत?

    Jharkhand Muncipal Election: विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट से होगा नगर निकाय इलेक्शन, HC ने दिया आदेश