झारखंड पुलिस में फेरबदल: पुलिस मुख्यालय ने किया 41 इंस्पेक्टरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का एक साथ तबादला किया है। यह फेरबदल राज्य के विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों में ...और पढ़ें

पुलिस पदाधिकारी की प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह बड़ा फेरबदल किया गया।
एटीएस, सीआईडी, एसटीएफ समेत कई इकाइयां प्रभावित।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। राज्य के विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों में तैनात 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का एक साथ तबादला (Transfer) कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा इससे संबंधित आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। मुख्यालय ने इस संबंध में सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), पुलिस अधीक्षक (SP), इकाइयों के कमांडेंट और प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार, स्थानांतरित किए गए सभी पुलिस इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से विरमित (Relieve) करने और उनके नए पोस्टिंग स्थल पर योगदान (Join) सुनिश्चित कराने के बाद पुलिस मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।
अहम विभागों और इकाइयों में बदलाव
इस फेरबदल में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS), अपराध अनुसंधान विभाग (CID), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), जंगल वारफेयर स्कूल (नेतरहाट) और रेल पुलिस समेत कई महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
पाठकों की सुविधा के लिए स्थानांतरित किए गए सभी 41 पुलिस इंस्पेक्टरों और उनके नए पदस्थापना की सूची नीचे दी जा रही है:
झारखंड पुलिस इंस्पेक्टर तबादला सूची
नंबर पुलिस इंस्पेक्टर का नाम कहां से कहां तबादला हुआ
- 1 घनश्याम प्रसाद साह एटीएस रांची
- 2 अभिनंदन कुमार एटीएस रांची
- 3 राजीव रंजन कुमार चाईबासा सीटीसी मुसाबनी
- 4 अजय कुमार सिंह सीआइडी जमशेदपुर
- 5 परशुराम पासवान सीआइडी खूंटी
- 6 महेंद्र दास सीटीसी मुसाबनी सीआइडी
- 7 आनंद कुमार झा सीटीसी मुसाबनी सीआइडी
- 8 उत्तम कुमार तिवारी सीटीसी मुसाबनी सीआइडी
- 9 विरेंद्र हांसदा सीटीसी मुसाबनी चतरा
- 10 प्रेमचंद भगत सीटीसी मुसाबनी चाईबासा
- 11 बासुदेव टोप्पो सीटीसी मुसाबनी सिमडेगा
- 12 आनंद तिग्गा सीटीसी मुसाबनी सिमडेगा
- 13 करमीला सांगा सीटीसी मुसाबनी सिमडेगा
- 14 दिनेश कुमार गिरिडीह गुमला
- 15 सुरेंद्र कुमार सिंह गुमला सीटीसी मुसाबनी
- 16 महेंद्र कुमार करमाली गुमला सीटीसी मुसाबनी
- 17 अशोक कुमार पासवान आइटीएस लातेहार
- 18 नवीन कुमार रजक आइटीएस पलामू
- 19 अमित रौशन कुल्लू एसटीएफ चाईबासा
- 20 प्रभाकर मुंडा एसटीएफ चाईबासा
- 21 मनोरंजन प्रसाद सिंह एसटीएफ लातेहार
- 22 रमेश मुर्मू एसटीएफ रांची
- 23 अजय मिंज एसटीएफ गुमला
- 24 जगदेव पाहन तिर्की एसटीएफ चतरा
- 25 रघुनाथ किस्कु एसटीएफ जामताड़ा
- 26 चंद्रशेखर चौधरी एसटीएफ चाईबासा
- 27 अनिल उरांव एसटीएफ खूंटी
- 28 पंकज कच्छप एसटीएफ चतरा
- 29 कृष्णकांत पंडा जेपीए हजारीबाग सीआइडी
- 30 गांधी भगत जेपीए हजारीबाग सीआइडी
- 31 शंभु शरण दास जेपीए हजारीबाग लोहरदगा
- 32 समीर तिर्की नेतरहाट चाईबासा
- 33 शंकर लकड़ा नेतरहाट लोहरदगा
- 34 मोहन कुमार खूंटी पलामू
- 35 आशीष कुमार सिंह रेल धनबाद लातेहार
- 36 नीलम भेंगरा रेल धनबाद लातेहार
- 37 बाबू वंशी साव रेल धनबाद खूंटी
- 38 चिंतामन रजक रेल धनबाद गुमला
- 39 पंकज कुमार दास रेल धनबाद जामताड़ा
- 40 राकेश मुंडा रेल धनबाद पलामू
- 41 प्रदीप मिंज रेल जमशेदपुर लातेहार