Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर उलिहातू आएंगे PM मोदी, धरती आबा को नमन कर योजनाओं की देंगे सौगात

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 09:21 PM (IST)

    PM मोदी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के मौके पर उन्हें नमन करने उनकी जन्मस्थली खूंटी आएंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...और पढ़ें

    धरती आबा को नमन करने उलिहातू आएंगे पीएम मोदी।(फाइल फोटो)
    धरती आबा को नमन करने उलिहातू आएंगे पीएम मोदी।(फाइल फोटो)

    HighLights

    1. धरती आबा को नमन करने उलिहातू आएंगे पीएम मोदी।
    2. पिछले वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आई थीं उलिहातू।

    राज्य ब्यूरो, रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के मौके पर 15 नवंबर को उन्हें नमन करने उनकी जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू गांव आएंगे। हालांकि, उनके आगमन संबंधी कार्यक्रमों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रधानमंत्री का यह दौरा आनेवाले चुनावों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मौके पर जनजातीय समुदाय के लिए कई योजनाएं भी शुरू करने की घोषणा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 15 नवंबर को उलिहातू का दौरा किया था। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की थी और उन्हें उपहार दिए थे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्सर अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा का जिक्र करना नहीं भूलते। पिछले दो वर्षों से पूरा देश बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाता है। 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस भी है। राज्यस्तर पर इसे धूमधाम से मनाने की तैयारियां की गई हैं।

    स्टेट बार काउंसिल की कमेटी ने मांगा 18 माह का अवधि विस्तार

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड राज्य बार काउंसिल ने वर्तमान कमेटी को 18 माह के लिए अवधि विस्तार देने का आग्रह किया है।

    इसके लिए काउंसिल के सचिव ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि बीसीआई के निर्देश पर झारखंड में बार काउंसिल का चुनाव निलंबित किया गया है।

    काउंसिल के निर्देश पर राज्य के अधिवक्ताओं का सत्यापन भी किया जा रहा है। सत्यापन के लिए वर्तमान कमेटी के सदस्यों का बने रहना जरूरी है, इसलिए कमेटी को अवधि विस्तार दिया जाए। बीसीआई ने 18 माह में सत्यापन का काम पूरा करने का निर्देश दिया है।

    खबरें और भी

    झारखंड बार काउंसिल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसे लेकर चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन बीसीआई ने सभी वकीलों का सत्यापन करने के बाद ही चुनाव कराने का निर्देश दिया है।

    सत्यापन के बगैर चुनाव कराने पर बीसीआई ने रोक लगा दी है। इसके बाद काउंसिल ने चुनाव स्थगित करते हुए अवधि विस्तार मांगा है।

    यह भी पढ़ें: आरोपों से चिढ़ी महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे की डिग्री पर कसा तंज, गोड्डा सांसद का पलटवार- 'डिग्रीवालों ने तो...'

    मायके वालों को अलविदा कह कैलाश पर्वत लौटीं देवी दुर्गा, महिलाओं ने 'सिंदूर खेला' खेलकर मां को किया विदा