Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में बिजली आपूर्ति सुधारने को बनेंगे स्पेशल गैंग, 24 घंटें करेंगे काम

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 08:57 AM (IST)

    झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी के. श्रीनिवासन ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी के. श्रीनिवासन ने बुधवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए फाल्ट के त्वरित निवारण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर कई निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान अधिकारियों को बिजली वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

    के. श्रीनिवासन ने कहा कि कहा कि बिजली आपूर्ति के दौरान होने वाले फाल्ट का तेजी से निपटारा करने के लिए राज्य के प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों में एक स्पेशल गैंग गठित किए जाएंगे। इस गैंग में एक कुशल श्रमिक और दो अकुशल श्रमिक शामिल रहेंगे।

    यह स्पेशल गैंग 24 घंटे सातों दिन कार्य करेगा और कहीं भी फाल्ट होने पर तत्काल संबंधित स्थल पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में सहयोग करेगा। इससे फाल्ट का त्वरित निवारण हो सकेगा और उपभोक्ताओं को कम समय तक बिजली बाधित रहने की समस्या का सामना करना पड़ेगा।

    इस दौरान यह भी बताया गया कि कई बार पोल नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में कठिनाई आती है। इसे देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम के सभी प्रमंडलों में पर्याप्त संख्या में पोल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।

    खबरें और भी

    सीएमडी ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को ट्रांसफार्मरों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण ट्रांसफार्मरों के उपयोग और उनकी सतत मानिटरिंग से खराबी की घटनाओं में कमी आएगी।

    ट्रांसफार्मर के पर्याप्त स्टाक रखने के निर्देश

    समीक्षा के दौरान ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता पर भी विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी प्रमंडलों में 25 केवीए, 63 केवीए, 100 केवीए और 200 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों का पर्याप्त स्टाक रखा जाए। इससे ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में बिना विलंब बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।

    यह भी पढ़ें- पतरातू की दूसरी यूनिट से इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई शुरू, झारखंड को बड़ी राहत; मिलेगी अतिरिक्त 680 मेगावाट बिजली