Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निर्दलीय नथवाणी को चाहिए 4 विधायकों का साथ, तो प्रणव झा को सहयोगियों का भरोसा; Jharkhand में राज्यसभा की जंग तेज

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 08:42 PM (IST)

    झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव का रोमांच बढ़ गया है, जिसमें भाजपा समर्थित निर्दलीय परिमल नथवाणी और कांग्रेस के प्रणव झा अपनी जीत सुनिश्च ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. प्रणव झा की जीत गठबंधन के शत-प्रतिशत वोटों पर निर्भर है।

    2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रभारी रणनीति बनाने में जुटे।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मतदान के आखिरी पांच दिनों का रोमांच अब चरम पर पहुंचने लगा है। 
     
    इसी कड़ी में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी शनिवार को रांची पहुंचे। रांची आते ही उन्होंने सबसे पहले महात्मा गांधी रोड (मेन रोड) स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। 
     

    दिल्ली से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, आज से संभालेंगे कमान 

    इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्तर पर बड़े नेताओं से मेल-मिलाप और बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।
    दूसरी ओर, देश की राजधानी नई दिल्ली में नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची लौट आए हैं।
     
    मुख्यमंत्री रविवार से खुद मोर्चे पर डटेंगे और सत्तारूढ़ गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाएंगे।वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश प्रभारी के. राजू भी सोमवार को रांची पहुंच रहे हैं। 
     
    रांची में मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा लगातार गठबंधन के सहयोगी दलों- झामुमो (JMM), राजद (RJD) और भाकपा-माले (CPI-ML) के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से लगातार संपर्क साध रहे हैं।
     

    क्या है जीत का सियासी गणित?

    झारखंड विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के आधार पर राज्यसभा की इन दो सीटों का मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है:

    •     परिमल नथवाणी (निर्दलीय - भाजपा समर्थित): नथवाणी को एनडीए (NDA) के कुल 24 विधायकों का सीधा समर्थन प्राप्त है। हालांकि, उन्हें अपनी जीत पक्की करने के लिए कम से कम 4 अतिरिक्त विधायकों के वोटों की आवश्यकता है। भाजपा भी रविवार से लगातार बैठक कर उनके लिए रणनीति तैयार करेगी।
    •     बैद्यनाथ राम (झामुमो प्रत्याशी): झामुमो के पास अपने प्रत्याशी बैद्यनाथ राम को जिताने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है, इसलिए उनकी स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है।
    •     प्रणव झा (कांग्रेस प्रत्याशी): कांग्रेस के प्रणव झा की जीत पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि उन्हें झामुमो समेत सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के शत-प्रतिशत विधायकों का वोट मिले।
    •     जयराम महतो (JLKM): झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रमुख और विधायक जयराम महतो ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है।


    शुरुआती तल्खी के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन में शांति का दौर 

    चुनाव की घोषणा के वक्त प्रत्याशी उतारने को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। इसके बाद परिमल नथवाणी के नामांकन पत्र पर हुए तकनीकी विवाद के दौरान भी कांग्रेस के नेता विधानसभा में अकेले ही मोर्चा संभालते नजर आए थे। 
     
    हालांकि, नामांकन प्रक्रिया का विवाद खत्म होते ही गठबंधन के दलों ने आपसी बयानबाजी पर पूरी तरह विराम लगा दिया है और अब पूरा ध्यान फ्लोर मैनेजमेंट पर है।
     

    समर्थन जुटाने के लिए विधायकों के द्वार पहुंचेंगे प्रत्याशी

    राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही तीनों प्रत्याशी, विशेष रूप से परिमल नथवाणी और प्रणव झा, विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात का अभियान तेज करने जा रहे हैं।

    •     परिमल नथवाणी भाजपा के अलावा आजसू (AJSU) पार्टी, जदयू (JDU) तथा लोजपा-रामविलास (LJP-R) के विधायकों से मिलकर अपनी ताकत बढ़ाएंगे।
    •     प्रणव झा का पूरा जोर सत्तारूढ़ गठबंधन की एकजुटता को बनाए रखने और झामुमो, राजद और माले के सभी विधायकों का व्यक्तिगत समर्थन प्राप्त करने पर रहेगा।

    यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव: 18 जून को वोटिंग, 'क्रॉस वोटिंग' रोकने में पोलिंग एजेंट निभाएंगे सबसे बड़ी भूमिका

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Politics: झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए की एकजुटता, परिमल नथवाणी को मिला पूरा समर्थन

    यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका, JMM नेता विनोद पांडे ने BJP पर लगाए आरोप 

    यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव: नथवाणी के नामांकन पर फंसा पेच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर भाजपा मुखर

    यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव: नामांकन से पहले विधानसभा अध्यक्ष से मिले महागठबंधन के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और प्रणव झा

    खबरें और भी