झारखंड में रामनवमी की छुट्टी 27 को: सचिवालय, केंद्रीय उपक्रमों और बैंकों में तीन दिन का अवकाश
झारखंड सरकार ने रामनवमी की छुट्टी 26 मार्च से बदलकर 27 मार्च कर दी है। इस निर्णय से सचिवालय, महालेखाकार कार्यालय, केंद्रीय उपक्रमों और बैंकों को तीन द ...और पढ़ें

विभिन्न संगठनों के आग्रह पर सरकार ने लिया निर्णय।
HighLights
रामनवमी की छुट्टी 26 से बदलकर 27 मार्च हुई।
सचिवालय, बैंकों को मिलेगा तीन दिन का अवकाश।
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने अब रामनवमी को लेकर अवकाश की तिथि में परिवर्तन करते हुए 26 मार्च की जगह 27 मार्च को अवकाश देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से सचिवालय, महालेखाकार कार्यालय समेत तमाम केंद्रीय उपक्रमों एवं बैंकों में कर्मियों को तीन दिनों का अवकाश का लाभ मिलेगा।
राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व में 26 मार्च को घोषित अवकाश के स्थान पर 27 मार्च को अवकाश घोषित करने के लिए कई संगठनों ने राज्य सरकार से आग्रह किया था।
राज्य सरकार को विभिन्न माध्यमों से यह जानकारी भी मिली कि रामनवमी 26 की जगह 27 मार्च को मनाई जाएगी एनआइएक्ट के तहत घोषित इस अवकाश का असर केंद्रीय उपक्रमों और बैंकों पर भी होता है।
यही कारण है कि अब सभी कार्यालय शुक्रवार काे बंद रहेंगे। इस निर्णय से अब सचिवालय के साथ-साथ महालेखाकार के कार्यालय और बैंकों में लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा।
बैंक दूसरे और चाैथे शनिवार को अपने कर्मियों को अवकाश देते हैं। 28 मार्च को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।
यह भी पढ़ें- झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: तीन निदेशक, सात सिविल सर्जन सहित 17 का तबादला
यह भी पढ़ें- साइबर ठगों से निबटने के लिए रांची में खुलेगा साइबर वेलनेस सेंटर, एक छत के नीचे सभी सहायता
यह भी पढ़ें- एक-एक विधायक के जिम्मे हर विधानसभा, सांसद करेंगे कार्यक्रम का समन्वय; बंगाल में भाजपा की तैयारी