यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Result: झारखंड विधानसभा में उलटफेर; सीटों की संख्या पर पड़ेगा प्रभाव; समझें क्या है पूरा माजरा
Jharkhand Election Result 2024 राज्य में लोकसभा चुनाव का परिणाम राजनीतिक उलटफेर के साथ ही झारखंड विधानसभा के आंकड़े पर भी असर डालेगा। चुनाव में चार वि ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड विधानसभा की सीटों पर पड़ने वाला है असर
- झारखंड विधानसभा में होने वाला है उलटफेर
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: राज्य में लोकसभा चुनाव का परिणाम राजनीतिक उलटफेर के साथ ही झारखंड विधानसभा के आंकड़े पर भी असर डालेगा। चुनाव में चार विधायकों ने जीत हासिल की है। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दो और भाजपा के दो विधायक शामिल हैं।
मनोहरपुर से झामुमो विधायक जोबा मांझी और शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन एवं भाजपा के हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल और बाघमारा के विधायक ढुलू महतो ने जीत हासिल की है। ऐसे में विधानसभा की चार सीटें मनोहरपुर, शिकारीपाड़ा, हजारीबाग और बाघमारा रिक्त हो जाएगी। इन सीटों पर उपचुनाव भी नहीं होगा, क्योंकि विधानसभा की अवधि समाप्त होने में लगभग छह माह ही बचे हैं।
भाजपा के विधायकों की संख्या 23 रह जाएगी
विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 25 (बाबूलाल मरांडी को छोड़कर) है। यह अब 23 रह जाएगी। इसी प्रकार झामुमो के विधायकों की संख्या में भी दो की कमी होगी। कल्पना सोरेन की जीत का असर विधानसभा की अंकगणित पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि जिस गांडेय सीट से वह निर्वाचित हुईं हैं, वह पहले भी झामुमो के खाते की सीट थी। इस प्रकार झामुमो के सदस्यों की विधानसभा में संख्या 28 होगी।
जेपी पटेल के विरुद्ध दल-बदल का मामला, सीता सोरेन का इस्तीफा स्वीकार नहीं
चमरा और लोबिन के विरुद्ध कार्रवाई, सदस्यता पर असर नहीं

