Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संकीर्ण गलियों में आग बुझाने को 39 नए मिनी फायर टेंडर, झारखंड में हाईड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदने की भी तैयारी

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 01:20 PM (IST)

    झारखंड सरकार 11.70 करोड़ रुपये की लागत से 39 मिनी फायर टेंडर खरीदने जा रही है। ये टेंडर संकीर्ण गलियों में आग बुझाने के लिए मिस्ट तकनीक से लैस होंगे, ...और पढ़ें

    चालू वित्तीय वर्ष में राज्य आपदा मोचन निधि से खरीदे जाने हैं फायर टेंडर।

    चालू वित्तीय वर्ष में राज्य आपदा मोचन निधि से खरीदे जाने हैं फायर टेंडर।

    HighLights

    1. 11.70 करोड़ में 39 मिनी फायर टेंडर खरीदे जाएंगे।

    2. संकीर्ण गलियों में आग बुझाने को मिस्ट तकनीक से लैस।

    3. राज्य अग्निशमन विभाग की क्षमता में होगी वृद्धि।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए संकीर्ण गलियों में आग बुझाने को 11 करोड़ 70 लाख रुपये में 39 मिनी फायर टेंडर की खरीदारी होने जा रही है। ये मिनी फायर टेंडर मिस्ट तकनीक से लैस रहेंगे, जिससे आग पर प्रभावी काबू पाने में मदद मिलेगी।

    वर्तमान में झारखंड अग्निशमन विभाग के पास छोटे-बड़े 142 फायर टेंडर हैं। इनमें वर्ष 2024 में नौ वाटर व चार फोम टेंडर मिले थे, जो गैस, शार्ट सर्किट, तेल आदि में आग लगने पर उसे बुझाने में तेजी से असर दिखाते हैं।

    राज्य अग्निशमन विभाग ने हाल ही में मोटरसाइकिल फायर टेंडर भी खरीदा है। ये फायर टेंडर तीन पहिया वाले हैं, जिसमें दोनों तरफ फोम बाक्स हैं। उक्त मोटरसाइकिल पर दो अग्निशमन कर्मी बैठ सकते हैं और आग लगने पर उससे तुरंत रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा सकता है।

    राजधानी की सड़कों पर इन दिनों ऐसे फायर टेंडर घूमते हुए देखे जा सकते हैं। अब 39 और फायर टेंडर मिलने से राज्य अग्निशमन विभाग मजबूत स्थिति में आ जाएगा।

    राज्य में हैं 38 अग्निशामालय

    राज्य में कुल 38 अग्निशामालय हैं। वर्तमान में खरीदे जाने वाले सभी 39 मिनी फायर टेंडर इन्हीं अग्निशामालयों के अधीन होंगे। प्रत्येक अग्निशमालय में ऐसे एक-एक फायर टेंडर रखे जाएंगे।

    इनमें केवल जामताड़ा के अग्निशामालय में ऐसे दो फायर टेंडर रखे जाएंगे। अग्निशमन विभाग के डीजी को 11 करोड़ 70 लाख रुपये का आवंटन दिया जा चुका है। फायर टेंडर का प्रस्ताव भी स्वीकृत हो चुका है। प्रत्येक फायर टेंडर की कीमत 30 लाख रुपये आएंगे।

    खबरें और भी

    पिछले कई वर्षों से हाईड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदने पर भी जारी है विचार

    राज्य में पिछले कई वर्षों से हाईड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदने पर भी विचार चल रहा है। यह इसलिए भी जरूरी है कि राज्य के विभिन्न शहरों में गगनचुंबी इमारतें बन रही हैं। इन इमारतों में आग लगने पर उसे बुझाने की व्यवस्था वर्तमान में अग्निशमन विभाग के पास नहीं है।

    इन्हीं इमारतों की सुरक्षा के लिए हाईड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदने पर सहमति बनी थी। इसके लिए कई बार टेंडर हुआ, लेकिन उसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। कभी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे तो कभी मूल्य का पेंच फंसा।

    बार-बार राशि बढ़ाने का मामला कैबिनेट तक पहुंचा। अंतिम रूप से फिनलैंड की कंपनी ब्रोनटोस स्काई लिफ्ट नामक कंपनी से हाईड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदने पर सहमति बनी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

    यह भी पढ़ें- धान खरीद पर झारखंड विधानसभा में घमासान, विपक्ष बोला—सरकार बिचौलियों को दे रही बढ़ावा

    यह भी पढ़ें- झारखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: तीन जिलों को मिले नए अध्यक्ष, कोल्हान-कोयलांचल में दिखेगा असर