विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में पर्यटन को मिलेगा डिजिटल बढ़ावा, जल्द लागू होगी इंफ्लुएंसर इंगेजमेंट पॉलिसी

Published: Sun, 10 May 2026 08:54 PM (IST)Updated: Sun, 10 May 2026 08:57 PM (IST)

झारखंड सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही इंफ्लुएंसर इंगेजमेंट पॉलिसी लागू करेगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई नीति।

  2. इंफ्लुएंसरों को मिलेगा विभाग से जुड़ने का मौका।

  3. डिजिटल प्रचार के लिए पारिश्रमिक और सहयोग।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसरों का भी सहयोग प्राप्त करेगी।

इसे लेकर इंफ्लुएंसर इंगेजमेंट पॉलिसी लागू की जाएगी। पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग ने सोमवार को राज्य स्तरीय इंफ्लुएंसर सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें इस पॉलिसी का शुभारंभ होगा।

यह सम्मेलन पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य के प्रमुख इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर्स को एक मंच पर लाना है, जहां झारखंड के ब्रांडिंग और प्रमोशन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पॉलिसी के लागू होने के बाद राज्य के इन्फ्लुएंसर्स को पर्यटन विभाग के साथ जुड़कर काम करने का मौका मिल सकेगा।

इंफ्लुएंसर को भी होगा फायदा

विभाग का मानना है कि यह पॉलिसी डिजिटल क्रिएटर्स और पर्यटन विभाग के बीच औपचारिक साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

पॉलिसी में झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों के डिजिटल माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने वाले इंफ्लुएंसर्स को पारिश्रमिक भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही विभाग डिजिटल कंटेट के निर्माण में आवश्यक सहयोग भी प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें- झारखंड में गहराया बालू संकट: एनजीटी रोक से पहले टेंडर अधूरे, अवैध खनन का खतरा

यह भी पढ़ें- झारखंड यूनिवर्सिटी एक्ट 2026: अब कहीं भी हो सकेगा प्रोफेसरों और कर्मियों का ट्रांसफर, नियम बदले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।