Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: झारखंड में 3 जगह होगा 'ग्लास ब्रिज' का निर्माण, मंत्री ने अफसरों को सौंपा टास्क

    Updated: Wed, 16 Apr 2025 09:44 PM (IST)

    झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रजरप्पा पंचघाघ और नेतरहाट में ग्लास ब्रिज बनाए जाएंगे। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों को इस संबंध म ...और पढ़ें

    झारखंड में 3 जगह होगा 'ग्लास ब्रिज' का निर्माण, मंत्री ने अफसरों को सौंपा टास्क
    झारखंड में 3 जगह होगा 'ग्लास ब्रिज' का निर्माण, मंत्री ने अफसरों को सौंपा टास्क

    HighLights

    1. रजरप्पा, पंचघाघ, नेतरहाट में होगा ग्लास ब्रिज का निर्माण
    2. झारखंड के पर्यटन स्थलों का होगा विकास
    3. राज्य में खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम शुरू

    राज्य ब्यूरो, रांची। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों के साथ राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग के कार्यों की प्रगति और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान सुदिव्य कुमार ने पर्यटन पोर्टल जल्द से निर्माण कराने को कहा।

    पर्यटन लोगो डिजाइन में आवश्यक संशोधन के बाद नए लोगो को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया। पर्यटन स्थलों पर साइनबोर्ड का रंग परिवर्तन और नए बोर्ड की स्थापना की जाएगी। पर्यटन मित्रों के कार्यक्षेत्र में सुधार एवं उनकी जिम्मेदारी तय कर पर्यटन क्षेत्र में उनकी जवाबदेही और कार्य दक्षता बढ़ानी होगी।

    स्काई वॉक निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश

    मंत्री ने रजरप्पा, पंचघाघ, और नेतरहाट में स्काई वॉक (ग्लास ब्रिज) निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। वन विभाग के साथ प्रस्तावित जू सफारी शुरू करने का निर्देश दिया गया।

    माइंस टूरिज्म और ट्राइबल टूरिज्म सर्किट के लिए संबंधित जिलों में आवश्यक संरचना के प्रस्ताव पर कार्य जारी करने को कहा गया। नेतरहाट में टेंट सिटी और डायनिंग स्पेस विकसित की करने को कहा गया। 'मेक माय ट्रिप' के साथ साझेदारी कर प्रचार-प्रसार और टूर पैकेज विकास के लिए एमओयू करने का निर्देश दिया गया। ट्राइबल इंडीजिनस सेंटर के लिए भूमि चिह्नित करने को कहा गया।

    खबरें और भी

    सुदिव्य कुमार ने कहा कि रांची स्थित अशोका होटल से समझौता कर शेयर हस्तांतरण के लिए बिहार पर्यटन विकास निगम के साथ एमओयू की तैयारी की जाए। छोटे पर्यटन स्थलों में इको टूरिज्म के तहत इको कॉटेज बनाने का प्रस्ताव तैयार कर सभी वन प्रमंडल पदाधिकारियों और उपायुक्तों को प्रस्ताव भेजने को कहा गया। ⁠

    खेल केंद्रों में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने और प्रशिक्षकों की संख्या बढ़ाने निर्देश दिया गया। ⁠राज्य स्तरीय टैलेंट हंट की शुरूआत होगी। ⁠खेल केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को खेल विधा के अनुसार, डाइट प्लान तैयार कर डाइट उपलब्ध करने को कहा गया। ⁠मोरहाबादी फुटबॉल ग्राउंड और खेलगांव स्थित फुटबॉल ग्राउंड में डूरंड कप से पहले तैयार करने का निर्देश दिया गया।

    मंत्री ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन के अवसर और युवा शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार कार्यरत है। सभी योजनाओं का उद्देश्य झारखंड को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर झारखंड को विशिष्ट स्थान दिलाना है।

    ये भी पढ़ें- Ranchi News: यात्रियों के लिए खुशखबरी, 5 फेमस ट्रेनों में होने जा रहा बड़ा बदलाव; कम होगी वेटिंग

    ये भी पढ़ें- Deoghar News: देवघर से दिल्ली के बीच शाम को भी उड़ान भरेगी फ्लाइट, इस तारीख से मिलेगी सेवा