विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: झारखंड में फिर हुआ फेरबदल, 5 जिलों के SP सहित 10 IPS अधिकारियों का तबादला; किसे कहां मिली जगह?

Published: Tue, 27 Aug 2024 09:29 PM (IST)

Jharkhand Transfer News झारखंड सरकार ने राज्य के पांच जिलों के एसपी सहित 10 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया ...और पढ़ें

झारखंड में 5 जिलों के एसपी सहित 10 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला
झारखंड में 5 जिलों के एसपी सहित 10 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

HighLights

  1. जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, गिरिडीह व लातेहार जिले के बदले आईपीएस अधिकारी
  2. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की इससे संबंधित अधिसूचना

राज्य ब्यूरो, रांची। सरकार ने राज्य के पांच जिलों के एसपी सहित 10 आइपीएस अधिकारियों का

तबादला कर दिया है। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं, उनमें जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, गिरिडीह व लातेहार शामिल हैं।

रामगढ़ में एएसआइ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद हटाए गए डॉ. विमल कुमार को अब गिरिडीह के एसपी की कमान मिली है। वे पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। देर रात गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

किसका कहां हुआ ट्रांसफर

अंजनी कुमार झा : एसपी एसीबी से उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग।

निधि द्विवेदी : एसपी सीआइडी से एसपी जामताड़ा।

अंजनी अंजन : एसपी लातेहार से एसपी एसीबी।

दीपक कुमार शर्मा : एसपी गिरिडीह से एसपी एससीआरबी।

अमित कुमार सिंह : समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं से एसपी साहिबगंज।

अनिमेष नैथानी : एसपी जामताड़ा से एसपी गोड्डा।

नाथू सिंह मीना : एसपी गोड्डा से एसपी एसआइबी विशेष शाखा।

डा. विमल कुमार : पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे, एसपी गिरिडीह बने।

मनीष टोप्पो : पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे, एसपी विशेष शाखा बने।

कुमार गौरव : एसपी साहिबगंज से एसपी लातेहार।

ये भी पढ़ें-

Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान, Income Tax नहीं भरने वाले बिजली उपभोक्ताओं का बिल होगा माफ

Champai Soren: 'बाबा के साथ झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी...', चंपई सोरेन को लेकर हेमंत की भाभी ने दिया भावुक रिएक्शन