यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Monsoon: राजधानी समेत प्रदेशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून, झमाझम बारिश से खिलेगा किसानों का चेहरा
Jharkhand Weather Update झारखंड में मानसून का एक बार फिर से एक्टिव होना यहां के किसानों के लिए राहत भरी खबर लाया है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव ...और पढ़ें

HighLights
- धान के आच्छादन में आई तेजी
- दस दिनों में औसत वर्षा में हुआ बदलाव
- अबतक 13.57 फीसदी धान का आच्छादन
बंगाल की खाड़ी में बनें निम्न दबाव का टर्फ तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण झारखंड में 2 अगस्त तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 2 अगस्त तक राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। उम्मीद है कि किसानों को चिंता से मुक्ति मिलेगी।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हालांकि, अबतक के हालात को देखकर संशय बरकरार है। इसके अलावा 28 जुलाई को खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश की संभावना है।
30 और 31 जुलाई को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पू. सिंहभूम, प. सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
31 जुलाई और एक अगस्त को इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
31 जुलाई और 1 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी भागों गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका और देवघर में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस रिकर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई जबकि राज्य में कहीं- कहीं पर भारी बारिश भी हुई। राज्य में मानसून गतिविधि सक्रिय रहेगी।
खबरें और भी
शनिवार को सबसे अधिक बारिश 49.5 एमएम बोकारो में दर्ज की गई है। उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में जबकि न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकार्ड की गई है। वर्षा होने की वजह से तापमान में आएगी कमी।
मौसम की बदली चाल से किसानों को राहत
31 जुलाई तक धान की होती है रोपनी
यह भी पढ़ें -