Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: गांधी जयंती पर होगी झमझम बारिश, छह अक्टूबर तक वर्षा की संभावना, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 08:38 AM (IST)

    Jharkhand Weather Update झारखंड में मानसून के सक्रिय होने से अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। हालांकि राजधानी रांची में छह अक्टूबर तक ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: गांधी जयंती पर होगी झमाझम बारिश, छह अक्टूबर तक वर्षा की संभावना
    Jharkhand Weather: गांधी जयंती पर होगी झमाझम बारिश, छह अक्टूबर तक वर्षा की संभावना

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी समेत पूरे राज्यभर में मानसून सक्रिय हो गया है। शनिवार की शाम से राजधानी में रविवार रात तक वर्षा जारी रही। अगले तीन दिनों तक बारिश ऐसे ही जारी रहेगी। राजधानी में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर वर्षा होगी।

    अब मात्र 26 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। हो रही वर्षा से धान के किसान खुश नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 14 घंटे में राजधानी में 45 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। 24 घंटे के अंदर 65 प्रतिशत बारिश रिकार्ड हो सकती है।

    इसका असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री कम होने की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

    आज ऑरेंज अलर्ट, कल से येलो अलर्ट जारी

    राजधानी में सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अगले दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी रहेगा। इसके बाद भी हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश कुछ-कुछ जगहों पर होती रहेगी।

    छह अक्टूबर तक राजधानी में बारिश होने की संभावना है। साथ ही राज्य के खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पलामू, चतरा, लोहरदगा, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम आदि जिलों में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    इसके अलावा मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही शुक्रवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

    डैम, तालाब बढ़ा जलस्तर, नदियां उफान पर

    लगातार हो रही बारिश के बाद रांची के सभी डैम का जलस्तर बढ़ गया है। तालाबों में भी पानी का स्तर बढ़ चुका है। वहीं, नदियां अपने उफान पर हैं। छोटे-छोटे नालों ने बड़ा रूप ले लिया है।

    खबरें और भी

    वहीं, लगातार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग घरों में ही रहकर अपना काम करने को मजबूर हैं। लगातार बारिश होने से गोंदा डैम, गेतलसूद डैम और हटिया डैम का जलस्तर दो फीट से लेकर चार फीट तक बढ़ गया है।

    ये भी पढ़ें - जामताड़ा में कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; डॉक्टरों की लापरवाही पर भड़के विधायक