Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: आज से झमझम बरसेंगे मेघ; चतरा समेत इन जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 07:54 AM (IST)

    Jharkhand Weather Update मौसम विभाग के अनुसार आज से झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना है। विभाग ने चतरा हजारीबाग लातेहार जिले के कुछ भागों में अगले एक ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: आज से झमझम बरसेंगे मेघ
    Jharkhand Weather: आज से झमझम बरसेंगे मेघ

    जागरण डिजिटल डेस्क, रांची। Ranchi Weather: झारखंड के संताल परगना क्षेत्र के मानसून अब वापस से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के एक्टिव होने पर देवघर में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो एक अक्टूबर को देवघर में बारिश की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने आज से झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

    इस दौरान अगर कोई निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है तो सिर्फ देवघर ही नहीं बल्कि कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश होने के साथ आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।

    इन जिलों में बारिश की संभावना

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले एक से तीन घंटे में चतरा, हजारीबाग, लातेहार जिले के कुछ भागों में हल्के दर्जे की वर्षा मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

    पलामू, गढ़वा व लातेहार में मौसम का हाल

    पलामू, गढ़वा व लातेहार में वर्षा नहीं हुई। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला का मौसम

    चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में शनिवार को दिन भर आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे। दोपहर में उमस परेशान कर सकती है। शाम के समय वर्षा की संभावना है।

    कोडरमा का मौसम

    आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है।

    यह भी पढ़ें - Gadar 2 की एक्ट्रेस का कोर्ट में दर्ज होगा बयान, इस फिल्म मेकर ने अमीषा पटेल पर लगाया है धोखाधड़ी का आरोप