Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: झारखंड में आकाश शांत, 15 तक लौट जाएगा मानसून; बारिश की संभावना कितनी?

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 08:53 AM (IST)

    Jharkhand Weather Update झारखंड में आसमान खामोश है। अब मेघ नहीं बरसेंगे। मानसून के वापस लौटने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 12 से 13 अक्टूबर त ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: झारखंड में आकाश शांत, 15 तक लौट जाएगा मानसून
    Jharkhand Weather: झारखंड में आकाश शांत, 15 तक लौट जाएगा मानसून

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में आसमान शांत है। बारिश रुक चुकी है। बीते दिनों बारिश ने काफी तबाही मचाई। हालांकि, अब मानसून के वापस लौटने की संभावना जताई गई है।

    रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले 36 से 48 घंटे के अंदर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से मानसून के वापस लौट सकता है।

    मानसून के लौटने से राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बेहद कम है। इस दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों का मौसम शुष्क रहेगा।

    12 से 13 अक्टूबर तक मानसून की विदाई

    मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून की विदाई में देरी होगी, लेकिन 12 से 13 अक्टूबर तक अधिकांश जिलों से मानसून की विदाई हो जाने की संभावना है। हालांकि, 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से मानसून की विदाई हो जाएगी।

    चाईबासा का मौसम

    चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में रविवार को दिन में हल्के बादल छाये रहेंगे। दिन में उमस परेशान करेगी, जबकि शाम में मौसम सुहाना होगा।

    कोडरमा में मौसम का हाल

    कोडरमा में आसमान में साफ रहेगा। अगले तीन दिनों में तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले दो दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है।

    पलामू, गढ़वा व लातेहार में मौसम का हाल

    पलामू, गढ़वा व लातेहार में वर्षा नहीं हुई। इस लिए अधिकतम में बढ़ोतरी जारी है। अधिकतम तापमान में 1.3 डिसे की बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में 1.0 डिसे की कमी हुई है।

    इस कारण लोगों को रात में उमस भरी गर्मी से थोड़ी निजात मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिसे व न्यूनतम तापमान 24.2 डिसे रहा।

    ये भी पढ़ें -

    Jharkhand: BJP ने CM हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कहा- ED के सामने गलत तथ्यों को पेश कर मांगी रियायत