विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather Today : झारखंड में गर्मी से हाल बेहाल, दोपहर में धूप से बचने की सलाह; 3 मई से बिगड़ेगा मौसम

Published: Thu, 02 May 2024 07:36 AM (IST)

झारखंडवासियों को आज भी गर्मी से कोई भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. तीन व चार मई को रांची व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान
  2. राज्य के 12 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

डिजिटल डेस्क, रांची।  Jharkhand Weather News झारखंड की राजधानी रांची में अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान बढ़ने का अनुमान है। रांची सहित अन्य जिलों के लिए यलो व आरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने हिदायत देते कहा कि दिन में तीन बजे तक धूप में न निकलें। अगर निकलना है तो सिर पर टोपी और शरीर को ढक कर ही निकलें। उन्होंने कहा कि राजधानी समेत राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

दो दिनों में तापमान में गिरावट

इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट भी हो सकती है। बताया कि 3 और 4 मई को राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। अप्रैल माह में पहली बार राजधानी का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

12 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार

बढ़ती गर्मी के कारण सड़कों पर सुबह 10 बजे से ही लोग कम दिखें। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए अधिकतर लोगों के चेहरे ढके हुए थे। राजधानी के अलावा अन्य जिलों में अधिक गर्मी पड़ रही है। राज्य के 12 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पांच और छह मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। जिसके बाद गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें-

Tejashwi Yadav : 'तख्त बदल दो ताज बदल दो...', JP के नारे से तेजस्वी यादव ने जनता में भरा जोश, फिर कह दी बड़ी बात

Kalpana Soren Nomination: कल्पना सोरेन ने फिर किया नामांकन, इस सीट के लिए भरा पर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।