Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather: पाकिस्तान से ओडिशा तक ट्रफ लाइन सक्रिय, रांची समेत कई जिलों में गिरा पारा; बारिश-आंधी का अलर्ट

    Updated: Sat, 30 May 2026 07:28 AM (IST)

    झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे रांची समेत अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।

    मौसम विभाग रांची केंद्र के अनुसार, मध्य पाकिस्तान से राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा तक एक ट्रफ लाइन यानी द्रोणिका रेखा बनी हुई है। इसी सिस्टम के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

    मौसम विभाग ने बताया कि रांची और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज के साथ बौछार और तेज हवा चलने की संभावना है। हालांकि दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर भी महसूस किया जा सकता है।

    मौसम विभाग की चेतावनी

    पूर्वी और मध्य झारखंड में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कई जिलों में वज्रपात की आशंका है। अन्य क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलने के संकेत है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    रांची का तापमान

    शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

    अगले चार दिनों का अनुमान

    दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    शनिवार 33° 23°
    रविवार 33° 24°
    सोमवार 34° 24°
    मंगलवार 35° 25°