Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: तापमान में आई गिरावट, सर्दी ने मौसमी बीमारियों को किया हावी; सुबह और शाम में ज्यादा सर्दी का एहसास

    By Vikram ChouhanEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 08:06 AM (IST)

    Jharkhand Weather News झारखंड में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। सुबह और शाम के समय ज्यादा सर्दी का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: तापमान में आई गिरावट, सर्दी ने मौसमी बीमारियों को किया हावी
    Jharkhand Weather: तापमान में आई गिरावट, सर्दी ने मौसमी बीमारियों को किया हावी

    HighLights

    1. झारखंड के तापमान में आई गिरावट
    2. सर्दी ने मौसमी बीमारियों को किया हावी

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा। जिले में विगत एक सप्ताह के दौरान तापमान में गिरावट आ गई है। हर दिन ठंड बढ़ती ही जा रही है। सुबह के समय और शाम के समय ज्यादा सर्दी का एहसास होता है।

    हालांकि, दिन के समय स्थिति सामान्य नजर आती है। जैसे-जैसे शाम ढलने लगती है, वैसे-वैसे सर्दी का एहसास होने लगता है। लोग सुबह और शाम के समय बिना जैकेट, टोपी के नहीं रह पा रहे हैं।

    तापमान में और अधिक गिरावट की उम्मीद

    लोहरदगा जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और भी ज्यादा गिरावट होने की उम्मीद है।

    मौसम में हो रहे बदलाव के बीच लोगों को मौसमी बीमारियां भी प्रभावित कर रही हैं। सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमारियां मरीजों को अपनी चपेट में ले रही हैं। छोटे बच्चों का ज्यादा बुरा हाल है। लोग मौसमी बीमारियों और मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से परेशान दिखाई दे रहे हैं।

    कोडरमा का मौसम

    कोडरमा आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो-तीन दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।

    पलामू व लातेहार का मौसम

    पलामू व लातेहार में अधिकतम तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान में 0.2 डिसे की कमी व न्यूनतम तापमान में 1.2 डिसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे लोगों को रात में ठंड का एहसास हो रहा है। गुरूवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिसे व न्यूनतम तापमान 19.2 डिसे रहा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    Bihar Weather: पुरवा हवा ने बढ़ाया पटना सहित 23 शहरों का तापमान, कार्तिक महीने में हल्की गर्मी का एहसास