यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather Today: झारखंड में मानसून कब आएगा? पढ़ें मौसम विभाग का नया अपडेट; इन 6 जिलों में पड़ेगी भीषण लू
Jharkhand Weather News झारखंड में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने नई जानकारी दी है। बारिश का इंतजार करने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। अभी फिलहाल एक सप् ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट दिया है।
- रांची में 13 से 15 जून तक छाए रहेंगे बादल, शेष हिस्सों में गर्मी के तल्ख रहेंगे तेवर
जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत राज्य के 18 जिलों में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। यह पहली बार है कि राजधानी रांची का तापमान पिछले दस दिनों से 40 पार है। सुबह 9 बजते ही तेज धूप का असर देखा जा रहा है। दोपहर होते तक राजधानी में हीटवेव का असर शुरू हो जाता है।
इन 6 जिलों में पड़ेगी भीषण लू
Jharkhand News: मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूर्वानुमान जारी कर कहा कि राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 13 जून को भीषण हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। 16 जून तक पूरे राज्य में गर्मी की विषम स्थिति बनी रहेगी।
मानसून आने में 5 से 6 दिनों की देरी
मौसम अपडेट के अनुसार इस बार भी मानसून आने में पांच से छह दिनों की देरी हो सकती है। हालांकि राजधानी में 13 से 15 जून तक आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की भी संभावना जताई जा रही है।
ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 10.2 मिमी दुमका के हरिपुर में रिकार्ड की गई। राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर हीटवेव का सर्वाधिक असर देखने को मिला।
खबरें और भी
अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ढाई दशक में पहली बार चतरा पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया है।
जिले में 11 जून का दिन सबसे गर्म रहा है। यह एक प्रकार का नया कीर्तिमान है। इससे पूर्व 45.6 डिग्री सेल्सियस का रिकार्ड रहा है। पलामू में जपला रेलवे ईस्ट में कार्यरत रेलवे कर्मचारी अशोक राम की बुधवार को लू लगने से मौत हो गई।