Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: झारखंड में 9 जिलों के लिए अलर्ट, ओले के साथ गिर सकती है बिजली; बाहर न निकलने की सलाह

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 07:43 AM (IST)

    रांची और आसपास के इलाकों में झमाझम वर्षा से मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में गिरावट आई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ...और पढ़ें

    झमाझम वर्षा ने बदल दी फिजा, गिरा तापमान। फोटो- एएनआई
    झमाझम वर्षा ने बदल दी फिजा, गिरा तापमान। फोटो- एएनआई

    HighLights

    1. वर्षा के बाद शहर की सड़कों पर नालियों का पानी उफनकर बाहर निकलने लगा
    2. रांची और आसपास के कई निचले जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में सोमवार को हुई झमाझम वर्षा के बाद मौसम के तेवर बदल गए हैं।

    तीन दिनों पूर्व तक तेज धूप से राजधानीवासी का जीना दूभर हो गया था, लेकिन इस वर्षा के बाद गिरे तापमान ने काफी राहत दी है।

    वर्षा के बाद शहर की सड़कों पर नालियों का पानी उफनकर बाहर निकलने लगा, जिससे राहगीरों व दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई निचले जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें तो निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो के अलावे पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा बहेगी।

    साथ ही ओलावृष्टि के साथ साथ बिजली गिरने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 16 और 17 अप्रैल को राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में मेघगर्जन के साथ तेज हवा का झोंका आमजनों को परेशान कर सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

    ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित हुईं फसलें

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि इन जिलों के लोगों को मौसम में परिवर्तन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    विशेषकर मेघगर्जन के दौरान बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। रुक रुककर हो रही वर्षा ने ठंड बढ़ा दी तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें भी प्रभावित हुईं हैं।

    झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षापात 24.8 मिमी खूंटी के तोरपा में रिकॉर्ड किया गया।

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Weather Today: अचानक बदला बिहार का मौसम, 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी; तेज आंधी और बारिश मचाएगी तबाही