विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, जारी रहेगा तूफान और बिजली का कहर; 20 अप्रैल तक होगी झमाझम बारिश

Published: Fri, 18 Apr 2025 07:55 AM (IST)

झारखंड के लोगों के मौसम के कहर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 20 ...और पढ़ें

20 अप्रैल तक रांची सहित पूरे प्रदेश में होगी बारिश
20 अप्रैल तक रांची सहित पूरे प्रदेश में होगी बारिश

HighLights

  1. 20 तक यलो अलर्ट जारी, आज भी बारिश की संभावना
  2. बारिश से गेंहू की फसल को नुकसान, किसान मायूस

जागरण संवाददाता, रांची। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश, तेज हवा, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर 20 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है।

गेंहू की फसल को नुकसान

रांची व आसपास के जिलों के अलावा राज्य के अधिकांश हिस्सों में हुई वर्षा के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। विशेषकर वैसे किसान जिन्होंने देर से गेहूं की फसल लगाई थी, उनके बीज के अंकुरित होने का खतरा मंडराने लगा है।

आम और लीची को फायदा

इस वर्षा से आम और लीची की खेती कर रहे किसानों को अच्छा खासा लाभ पहुंचा है। लाही कीट से आम और लीची को बचाना जहां आसान हो गया है। वहीं, इन फलों के रसदार होने की संभावना भी बढ़ गई है।

20 अप्रैल तक के लिए यलो अलर्ट जारी

बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूर्वानुमान जारी करते हुए 20 अप्रैल तक किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ बाकी जिलों में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है।

इन जिलों में यह स्थिति 20 अप्रैल तक बनी रहेगी और इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

बिजली गिरने की संभावना

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि तेज हवा बहने के साथ कहीं कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है। इसे मद्देनजर रखते हुए उन्होंने बाहर न निकलने, पेड़ के नीचे नहीं रहने, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स का प्रयोग न करने की सलाह दी है।

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग सभी जगहों पर मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। राजधानी रांची का अधिकतम 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सबसे अधिक वर्षापात 42 मिमी खूंटी में रिकॉर्ड की गई, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस धनबाद में रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें

दिल्ली और राजस्थान में परेशान करेगी गर्मी, पहाड़ों पर आंधी-तूफान का अलर्ट; इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में आज भी जारी रहेगा मौसम का कहर, तेज आंधी और बारिश मचाएगी तबाही; IMD का ऑरेंज अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।