Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में अचानक बिगड़ा मौसम, रांची के लोगों की बढ़ी टेंशन; अलर्ट जारी

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 08:00 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड की राजधानी रांची समेत अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर अचानक बढ़ गया है। शाम ढ़लते ही कंपकंपी शुरू हो जाती है और रात में तापमान ...और पढ़ें

    झारखंड में अचानक मौसम बदल गया (जागरण)
    झारखंड में अचानक मौसम बदल गया (जागरण)

    HighLights

    1. रांची और उसके आसपास के जिलों में असर दिखाने लगी है ठंड
    2. चार डिग्री गिरा राजधानी का तापमान और बढ़ेगी ठंड

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News Hindi: ठंड का असर धीरे-धीरे राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में बढ़ने लगा है। शाम ढ़लते ही कंपकंपी शुरू हो जाती है। आलम यह है कि अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान जहां 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है तो दूसरी ओर अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द ही मंडरा रहा है। राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। साथ ही सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल के छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। राजधानी समेत पूरे राज्य में यह स्थिति एक दिसंबर तक बनी रहेगी। ठंड से आम जनजीवन परेशान होने लगा है।

    देर रात ठिठुरन बढ़ने लगी हैं। बता दें कि सुबह और देर शाम धीमी धीमी बह रही पछुआ हवा ने तापमान को गिरा दिया है। अब तो शाम ढ़लते ही कनकनी बढ़ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है।

    पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम 

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। जबकि राजधानी का अधिकतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    खबरें और भी

    Bihar Weather Today: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों में गिरा तापमान; रात आठ बजे के बाद रहें सावधान