यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather Today: झारखंड में अगले 3 दिनों में बिगड़ सकता है मौसम, रांची IMD ने जारी किया अलर्ट
Jharkhand Weather झारखंड में चक्रवात फेंगल के प्रभाव के बाद अब तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है लेकिन आने वाले 3 दिनों में फिर से इसमें गिरावट देख ...और पढ़ें

HighLights
- अगले तीन दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है तापमान
- दो दिनों पूर्व तक चक्रवाती तूफान फेंगल का दिख रहा था असर
तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में झारखंड के कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में 3 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम
ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे लोग
कोयलांचल में इन दिनों ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। विगत एक सप्ताह से कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में ठंडी हवाओं ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। ठंड के कारण मंगलवार को सुबह आठ बजे धूप निकली, पर उसकी तल्खी गायब थी। शाम को हवा की रफ्तार बढ़ने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा।
मंगलवार को कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे कम तापमान रहा। वहीं ठंढ के कारण सीसीएल के तमाम परियोजनाओं में कोयला उत्पादन भी प्रभावित होना शुरू हो गया है। ठंड का सबसे ज्यादा प्रभाव स्कूली बच्चों पर दिखाई पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिये अलाव का सहारा लेने लगे है।

कोयलांचल में अलाव का सहारा लेते लोग
ठंड से बचने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा सकते हैं
1. गर्म कपड़े पहनें: ठंड के मौसम में गर्म कपड़े पहनना आवश्यक है। ऊनी कपड़े, जैसे कि स्वेटर, मफलर, और दस्ताने पहनने से शरीर को गर्मी मिलती है।
2. गर्म पेय पदार्थ पिएं: गर्म पेय पदार्थ, जैसे कि चाय, कॉफी, और सूप पीने से शरीर को गर्मी मिलती है।
3. गर्म भोजन खाएं: गर्म भोजन खाने से शरीर को गर्मी मिलती है। गर्म भोजन में दाल, चावल, और रोटी शामिल हो सकते हैं।
4. शरीर को गर्म रखें: शरीर को गर्म रखने के लिए आप गर्म पानी से नहा सकते हैं या गर्म पानी की बोतल का उपयोग कर सकते हैं।
5. ठंडी हवा से बचें: ठंडी हवा से बचने के लिए आप घर की खिड़कियों और दरवाजों को बंद रख सकते हैं और घर के अंदर गर्मी बनाए रख सकते हैं।
6. व्यायाम करें: व्यायाम करने से शरीर को गर्मी मिलती है। आप घर पर या बाहर व्यायाम कर सकते हैं।
7. गर्म पानी से नहाएं: गर्म पानी से नहाने से शरीर को गर्मी मिलती है। आप गर्म पानी में नहाने से पहले अपने शरीर को गर्म पानी से नहला सकते हैं।
8. गर्म कमरे में रहें: गर्म कमरे में रहने से शरीर को गर्मी मिलती है। आप घर के गर्म कमरे में रह सकते हैं और गर्मी बनाए रख सकते हैं।
Bihar Weather: बिहार में 5 वर्षों में पहली बार नवंबर सर्वाधिक गर्म, खतरे का संकेत; बड़ी वजह आई सामने
Delhi Weather AQI Update: दिल्लीवासियों को वायु प्रदूषण से बड़ी राहत, NCR में 200 से नीचे आया AQI

