विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: बिहार में 5 वर्षों में पहली बार नवंबर सर्वाधिक गर्म, खतरे का संकेत; बड़ी वजह आई सामने

Updated: Wed, 04 Dec 2024 07:28 AM (IST)

Bihar Weather बिहार में नवंबर का तापमान पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक रहा है। पटना गया और भागलपुर में तापमान में विशेष रूप से वृद्धि देखी गई है। पटन ...और पढ़ें

बिहार में मौसम का हाल (जागरण फोटो)
बिहार में मौसम का हाल (जागरण फोटो)

HighLights

  1. बिहार में नवंबर के महीने ने दी खतरे की घंटी
  2. नवंबर के महीने में तापमान का 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: पिछले पांच वर्षों में इस बार नवंबर का तापमान पटना, गया एवं भागलपुर में सर्वाधिक गर्म रहा। मौसम में यह बदलाव गंभीर खतरे का संकेत माना जा रहा है। इसका मतलब है कि पर्यावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है।

इस वजह से 5 साल में पहली बार नवंबर में रहा सर्वाधिक गर्म

नवंबर में राज्य में कम वर्षा हुई है। यह भी तापमान बढ़ने का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि राजधानी में इस वर्ष नवंबर में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री से रिकार्ड किया गया, जबकि पूर्व के पांच वर्षों में इससे कम रहा। पटना में 2020 में नवंबर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

वहीं, गया में 2020 में नवंबर में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री रहा था जबकि इस वर्ष 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भागलपुर में 2020 में नंवबर में 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया था, इस वर्ष 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

देर रात गिर जा रहा तापमान

देर रात प्रदेश का तापमान काफी गिर जा रहा है। वहीं सुबह में कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट शुरू हो गयी है। मंगलवार को औरंगाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहां पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी की हवा में 74 प्रतिशत आर्द्रता रिकार्ड की गई। किशनगंज राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा, वहां पर न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बिहार में अगहन में में पूष जैसा छोटा हो रहा दिन

अभी शाम ही हुई है, पर लगता है कि माहौल अंधेरी रात के आगोश में शमा गया है। ऐसे में पूष माह की सर्द स्याह रातों का एहसास माह भर पहले अगहन में ही होने लगा है। बहरहाल जिले में लोग अभी गुलाबी सर्दी का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। विगत सप्ताह भर से शाम पांच बजे सूर्यास्त होने से पहले ही गर्म कपड़ों की तलब होने लगी है।

इसे लेकर शहर के फुटपाथों पर गर्म कपड़ों के बाजार सजने लगे हैं। दूसरी तरफ लगभग सभी घरों में संदूक में रखे गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए गए हैं, जो दोपहर में छतों पर सुखाने के लिए रखे जाने लगे हैं। इधर गुलाबी सर्दी के साथ लंबी रातों के और लंबी होने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में अचानक गिरा तापमान, बच्चों को लेकर रहें सावधान; अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Today: झारखंड में अगले 3 दिनों में बिगड़ सकता है मौसम, रांची IMD ने जारी किया अलर्ट