Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: गर्मी को जाइए भूल! झमाझम बारिश से झारखंड का मौसम होने वाला है कूल; IMD ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 07:46 AM (IST)

    झारखंड में भीषण गर्मी के सितम के बीच मौसम विभाग ने राहत का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आज से 12 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों नें ग ...और पढ़ें

    झारखंड में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना
    झारखंड में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

    HighLights

    1. झारखंड में पांच दिन गरज के साथ बारिश होने की संभावना
    2. अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में में सोमवार से मौसम परिवर्ति होने की संभावना है। दोपहर या शाम में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। मंगलवार से 12 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।

    साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी बिहार से विदर्भ तक टर्फलाइन बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी बिहार में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है, जिससे झारखंड व छत्तीसगढ़ भी प्रभावित होगा।

    जमशेदपुर में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

    रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.3 व न्यूनतम तापमान 24.4, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 40.8 व न्यूनतम तापमान 20.1, बोकारो का अधिकतम तापमान 40.5 व न्यूनतम तापमान 21.5 दर्ज किया गया।

    आगामी दो दिनों में तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं

    चाईबासा का अधिकतम तापमान 38.8 व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

    खबरें और भी

    हालांकि, आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम परिवर्तित होगा।

    इन भागों में बारिश के आसार

    मौसम पूर्वानुमान के तहत, सोमवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा (अधिकतम 30-40 किमी प्रतिघंटा) के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

    आठ व नौ अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, मध्य व उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा (अधिकतम 30-40 किमी. प्रतिघंटा) के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 10 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा (40-50 किमी. प्रतिघंटा) के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश; अलर्ट जारी

    Weather Update: उत्तर भारत में अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, दिल्ली-पंजाब में लू का अलर्ट