Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में लगातार 5 दिन दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, 50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 08:38 AM (GMT+05:30)

    Jharkhand Weather झारखंड में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है। यहां 8-12 अप्रैल तक राज्यभर में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे ले ...और पढ़ें

    झारखंड में फिर से मूसलाधार बारिश का अलर्ट (जागरण)
    झारखंड में फिर से मूसलाधार बारिश का अलर्ट (जागरण)

    HighLights

    1. 10 व 11 अप्रैल को भारी वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना
    2. रांची के मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
    3. हवा की गति होगी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा

    जागरण संवाददता, रांची। Jharkhand Weather News: बंगाल की खाड़ी में बनें नमी के कारण 8 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक राज्यभर में भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है। वहीं  8 से लेकर 9 अप्रैल तक राज्यभर के पूर्वी-मध्य भागों में बारिश का असर दिखेगा।

    इस दौरान वज्रपात और हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर की होगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    शुक्रवार और शनिवार को पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी

    मंगलवार से लेकर गुरुवार तक कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को पूरे राज्यभर में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

    40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

    इस हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगा और अधिकतम में तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आने की संभावना है।

    खबरें और भी

    रांची, बोकारो, गुमला, देवघर, धनबाद समेत कई जिलों में दिखेगा असर

    राज्यभर में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 8 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक  मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, 10 व 11 अप्रैल को पूरे राज्यभर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह गोड्डा, जामतारा, पाकुड समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

    इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं इस दौरान हवा की गति भी 30-40 किलोमीटर रफ्तार से चलेगी। वहीं 10 व 11 अप्रैल को पूरे राज्यभर में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 4 जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD के ताजा अनुमान से हो जाएंगे खुश

    Jharkhand Weather: गर्मी को जाइए भूल! झमाझम बारिश से झारखंड का मौसम होने वाला है कूल; IMD ने जारी किया अलर्ट