Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: झारखंड के 15 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों का दिया अपडेट

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 08:18 AM (IST)

    Jharkhand Weather News: झारखंड में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए अपडेट जारी किया है, जिसमें कुछ जिलों में ...और पढ़ें

    झारखंड का मौसम। फोटो एआई जनरेटेड

    झारखंड का मौसम। फोटो एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए बड़ा अपडेट (Jharkhand Weather Update) दिया है।

    IMD के अनुसार, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 की रफ्तार से हवा भी चलेगी। वहीं, कई जिलों में मौसम ड्राई रहेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी।

    आज और कल का मौसम

    मौसम विभाग के Jharkhand Weather Forecast के अनुसार, 3 और 4 जून 2026 को रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, और गुमला, पलामू, गढ़वा, चतरा, और लातेहार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम, और सरायकेला खरसावां में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

    वहीं, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा में मौसम ड्राई रहेगा, जिसके चलते भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

    जून में बढ़ेगा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का असर बढ़ने वाला है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

    राजधानी रांची समेत आस-पास के जिलों में मौसम का मिजाज हल्का गर्म रहेगा, लेकिन जून के पहले हफ्ते के अंत तक पारा 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    प्रमुख शहरों और क्षेत्रों का तापमान पूर्वानुमान (3 जून से 6 जून)

    1. रांची और मध्य झारखंड

    रांची: आज (3 जून) अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 25°C रहने का अनुमान है। 6 जून तक यह बढ़कर 37°C तक पहुंच सकता है।

    बोकारो: अधिकतम तापमान 38°C से बढ़कर 39°C तक जाएगा। रात का तापमान 25-26°C के आसपास रहेगा।

    हजारीबाग और रामगढ़: इन जिलों में भी अधिकतम तापमान 36°C से शुरू होकर अगले कुछ दिनों में 38°C तक पहुंचने की संभावना है।

    2. उत्तर-पश्चिम झारखंड (सबसे गर्म इलाका)

    पलामू और गढ़वा जैसे जिले इस बार भी राज्य में सबसे ज्यादा तपेंगे। यहां भीषण गर्मी का अलर्ट है।

    पलामू और गढ़वा: इन जिलों में पारा 41°C से 42°C के बीच बना रहेगा। दोपहर के वक्त गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं।

    चतरा और कोडरमा: यहां भी तापमान 38°C से बढ़कर 40°C तक पहुंचने का अनुमान है।

    3. दक्षिण झारखंड (South Jharkhand)

    जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और आस-पास के इलाकों में भी गर्मी का प्रकोप दिखेगा।

    पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला: यहां अधिकतम तापमान 38°C से 40°C के बीच रहने की उम्मीद है।

    पश्चिमी सिंहभूम: इस क्षेत्र में तापमान 39°C से बढ़कर 41°C तक जा सकता है।

    4. उत्तर-पूर्वी झारखंड (संथाल परगना क्षेत्र)

    देवघर, धनबाद और दुमका: इन जिलों में अधिकतम तापमान 37°C से 39°C के बीच रहेगा।

    गोड्डा, साहिबगंज और पाकुर: इन इलाकों में 5 जून तक तापमान 39°C से 40°C तक जाएगा, लेकिन 6 जून को तापमान में अचानक बड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 32°C से 33°C के बीच आ सकता है। यह किसी मौसमी बदलाव या बारिश के संकेत हो सकते हैं।

    मौसम विभाग की सलाह

    दोपहर के समय (विशेषकर उत्तर-पश्चिम जिलों में) सीधी धूप से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। सटीक स्थानीय पूर्वानुमान के लिए मौसम विभाग ने 'Mausam App' और बिजली कड़कने की चेतावनी के लिए 'Damini App' इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें- Mansoon 2026: इस साल सूखे का खतरा मंडराया, जुलाई-सितंबर में होगी सबसे कम बारिश

    खबरें और भी