Weather Update: झारखंड में आंधी-बारिश से बदला मौसम, 19 मई तक येलो अलर्ट जारी
Jharkhand Weather News: झारखंड में तेज आंधी और वर्षा से तापमान में गिरावट आई है और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 19 मई तक राज्य में तेज ...और पढ़ें

झारखंड में बारिश। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में रांची और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर में और देर रात हुई तेज आंधी और वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिनभर जहां आंशिक बादल छाए रहे तो वहीं देर रात तेज हवा के साथ वर्षापात ने शहर में ठंड का असर बढ़ा दिया है।
पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया था। दोपहर में अचानक उमड़-घुमड़ आए काले बादल जमकर बरसे। झमाझम वर्षा ने रांची व आसपास के क्षेत्रों में तापमान गिरा दिया है। तेज आंधी व वर्षा के कारण कई जगहों पर पेड़ और टहनियों के गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन ठप रहा।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी Jharkhand Weather Forecast में बताया गया कि 14 और 15 मई को उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति पूरे राज्य में 19 मई तक बनी रहेगी और यलो अलर्ट जारी किया गया है।
13 मई के मौसम की बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की व कुछेक जगहों पर भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षापात 52 मिमी पाकुड़ के अमरापाड़ा में रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रांची के नामकुम में रिकॉर्ड किया गया।
तापमान में होगी बढ़ोत्तरी
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक यानी 14, 15 और 16 मई को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक यानी 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
खबरें और भी
राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिली लेकिन भारी तबाही भी देखने को मिली। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार वर्षा शुरू हो गई।
तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं और बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही।
यह भी पढ़ें- झारखंड में सिपाही भर्ती के लिए रोस्टर क्लियरेंस पर बैठक आज, 9362 पदों पर होनी है बहाली
यह भी पढ़ें- देवघर में बाइक-साइकिल का भी भार नहीं झेल सका पुल, चंद सालों में पड़ गई दरारें; करोड़ों रुपये बर्बाद